menu-icon
India Daily

LIVE Parliament Budget Session Live Updates: संसद की कार्यवाही शुरू, कई मामलों पर बात होने की उम्मीद

Parliament Budget Session Live Updates: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल-ईस्ट में चल रहे संघर्ष के संबंध में राज्यसभा को संबोधित किया. इससे पहले पीएम ने लोकसभा में भी इसी युद्ध को लेकर बात की थी. 

Shilpa Shrivastava
Parliament Budget Session Live Updates: संसद की कार्यवाही शुरू, कई मामलों पर बात होने की उम्मीद
Courtesy: Pinterest

Parliament Budget Session Live Updates: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल-ईस्ट में चल रहे संघर्ष के संबंध में राज्यसभा को संबोधित किया. इससे पहले पीएम ने लोकसभा में भी इसी युद्ध को लेकर बात की थी. बजट सत्र 2 अप्रैल को खत्म होने वाला है. मंगलवार को लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों और संरक्षण से जुड़े कानून में संशोधन का विधेयक पास कर दिया. अब इस विधेयक पर राज्यसभा में चर्चा होने वाली है.

12:25:40 PM

विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है- नरेश म्हस्के

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, "विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है. उनका लोगों से कुछ लेना-देना नहीं है...वो सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और सरकार पर टिप्पणी करने का काम कर रहे हैं..."

12:24:42 PM

देश को LPG की समस्या से जूझना पड़ रहा है- डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "जिस तरह से सरकार का ईरान की तरफ रवैया रहा, जो दशकों से हमारा मित्र रहा है और जो ईरान के साथ व्यवहार रहा, मैं समझती हूं कि आज उसी कारण देश को LPG की समस्या से जूझना पड़ रहा है..."

12:23:27 PM

क्या आपको लगता है कि राहुल गांधी चर्चा का विषय हैं?-निशिकांत दुबे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "क्या आपको लगता है कि राहुल गांधी चर्चा का विषय हैं? क्या कोई उन्हें गंभीरता से लेता है?"

11:45:49 AM

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष पर आरोप लगाया आरोप, एलपीजी कमी पर विपक्ष के प्रदर्शन को बताया राजनीति

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एलपीजी की कमी को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह विपक्ष की सस्ती राजनीति है, जबकि देश में शांति और विकास के काम चल रहे हैं.

11:17:33 AM

दिलेश्वर कामत ने स्पीकर को दिया नोटिस- गिरधारी यादव 

JDU सांसद गिरधारी यादव के अयोग्यता नोटिस पर JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, "लोकसभा में हमारी पार्टी के नेता दिलेश्वर कामत ने स्पीकर को नोटिस दिया है."

11:16:41 AM

सरकार लोकतांत्रिक ढंग से काम कर रही है- नरेश बंसल 

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार लोकतांत्रिक ढंग से काम कर रही है। सभी से विचार-विमर्श होता है..."

11:15:41 AM

भाजपा सांसद शशांक मणि ने कहा-

भाजपा सांसद शशांक मणि ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने देश को अवगत कराया था कि वेस्ट एशिया संकट से हमारा देश कैसे इस चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है और कैसे हम मिलकर काम करें."

11:05:14 AM

लोकसभा में कार्यवाही शुरू

11:04:53 AM

राज्यसभा में कार्यवाही शुरू

10:44:57 AM

राज्यसभा में आज क्या होगा?

10:44:47 AM

लोकसभा में आज क्या होगा?