menu-icon
India Daily

LIVE Parliament Budget Session Live Updates: दोनों सदनों में CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नोटिस समिट

Parliament Budget Session Live Updates: I.N.D.I.A विपक्षी गठबंधन आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की योजना बना रहा है. 

Shilpa Shrivastava
Parliament Budget Session Live Updates: दोनों सदनों में CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नोटिस समिट
Courtesy: Pinterest

Parliament Budget Session Live Updates: I.N.D.I.A विपक्षी गठबंधन आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की योजना बना रहा है. सूत्रों के अनुसार, वो इसे लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में प्रस्ताव पेश कर सकते हैं. यह पहली बार है जब CEC के खिलाफ इस तरह के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है. इस बीच, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में विनियोग विधेयक 2026 पेश करेंगी. यह विधेयक सरकार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की संचित निधि से अतिरिक्त धनराशि खर्च करने की अनुमति देता है. बता दें कि बजट सत्र का दूसरा चरण 2 अप्रैल तक जारी रहेगा.

01:21:14 PM

राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

12:53:22 PM

पूरे देश में अभी अफवाह है- कंगना रनौत

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "LPG के लिए प्रधानमंत्री ने कहा है, पूरे देश में अभी अफवाह है."

12:21:43 PM

लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

12:04:22 PM

लोकसभा में कार्यवाही शुरू

12:03:38 PM

"इस स्थिति के लिए विपक्ष को दोषी ठहराना..."- प्रियंका चतुर्वेदी

LPG की कमी की खबरों पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "...इस स्थिति के लिए विपक्ष को दोषी ठहराना, अपनी जिम्मेदारी से भागने जैसा..." 

12:02:11 PM

प्रधानमंत्री से मेरी अपेक्षाएं इन दिनों न्यूनतम सूचकांक पर हैं- मनोज कुमार झा

RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "प्रधानमंत्री से मेरी अपेक्षाएं इन दिनों न्यूनतम सूचकांक पर हैं..."

12:00:53 PM

सरकार से पूछा जा रहा है कि उनकी क्या तैयारी है- डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "पैनिक नहीं फैलाया जा रहा है..."

11:27:18 AM

TMC और अन्य विपक्षी सांसदों ने एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरों को लेकर मकर द्वार पर किया विरोध प्रदर्शन 

11:25:47 AM

LPG गैस सिलेंडरों को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

11:24:42 AM

राज्यसभा में शून्यकाल शुरू

11:09:04 AM

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

11:04:14 AM

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

11:03:46 AM

लोकसभा की कार्यवाही शुरू

10:38:29 AM

'चुनाव आयोग के खिलाफ ऐसे ही आरोप...'- राजीव रंजन प्रसाद

JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने TMC और SP द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की बात पर कहा-

10:21:07 AM

अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री भी कह रहे हैं कि LPG की कोई कमी नहीं है- रेखा शर्मा

भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने कहा, "...अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री भी कह रहे हैं कि LPG की कोई कमी नहीं है...LPG आराम से मिल रही है..."

10:11:51 AM

विदेश नीति पर सवाल खड़ा करना राहुल गांधी की फितरत- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "...देश में भ्रम फैलाना और विदेश नीति पर सवाल खड़ा करना लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की फितरत हो गई है..."

10:10:34 AM

अधिकारी प्रधानमंत्री को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं- रामगोपाल यादव

समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, "...अधिकारी प्रधानमंत्री को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं क्योंकि वे दावा कर रहे हैं कि LPG की कोई कमी नहीं है...

09:56:50 AM

निर्मला सीतारमण  पेश करेंगी लोकसभा में विनियोग विधेयक 2026

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में विनियोग विधेयक, 2026 को पेश करने, उस पर विचार करने और उसे पारित करवाने के लिए प्रस्तुत करेंगी.

09:56:29 AM

विपक्ष CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव

विपक्ष आज संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है. सूत्रों के अनुसार, विपक्ष संसद के दोनों सदनों में यह प्रस्ताव पेश करने पर विचार कर रहा है.