menu-icon
India Daily

LIVE Parliament Budget Session Live Updates: 'राजनीति में कोई फुल स्टॉप नहीं', PM मोदी ने राज्यसभा में सांसदों को दी विदाई

Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. आज भी कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

Shilpa Shrivastava
Parliament Budget Session Live Updates: 'राजनीति में कोई फुल स्टॉप नहीं', PM मोदी ने राज्यसभा में सांसदों को दी विदाई
Courtesy: Pinterest

Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. आज भी कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. जहां लोकसभा में वित्त वर्ष 27 के बजट में मंत्रालयों की मुख्य मांगों पर बहस और मतदान की जाने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं, राज्यसभा में कई संसदीय स्थायी समितियों की रिपोर्टों पर बहस की जा सकती है. इन्हें सदन में पेश किया जाएगा. इसके अलावा विपक्ष लगातार एलपीजी संकट समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर भी विरोध कर रहा है और आज भी हंगामे की उम्मीद लगाई जा रही है.

11:47:26 AM

PM मोदी ने की देवेगौड़ा, खड़गे, पवार की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा, "जाने वाले सभी सांसदों का उत्तम योगदान है. मैं जरूर कहूंगा कि आदरणीय देवगौड़ा जी, खरगे जी, शरद पवार जी ऐसे वरिष्ठ लोग हैं जिनके जीवन का आधे से अधिक उम्र संसदीय कार्य प्रणाली में गई है. 

11:34:06 AM

सदन एक ओपन यूनिवर्सिटी है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि संसद एक ओपन यूनिवर्सिटी है. साथ ही कहा कि यह पार्टी लाइन से ऊपर उठने का समय है. उन्होंने नए MPs से सीनियर साथियों से सीखने की अपील की.

11:34:59 AM

राजनीति में कोई फुल स्टॉप नहीं होता- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिटायर हो रहे सांसदों के फेयरवेल सेशन के दौरान राज्यसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “राजनीति में कोई फुल स्टॉप नहीं होता”.

11:29:17 AM

PM मोदी ने राज्यसभा को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिटायर हो रहे सांसदों के लिए एक फेयरवेल सेशन के दौरान राज्यसभा में बोल रहे हैं. उन्होंने रिटायर हो रहे MPs के योगदान को सराहा और और लेजिस्लेटिव बहस समेत देश बनाने में उनकी भूमिका पर जोर दिया है.

11:27:35 AM

आज कांग्रेस की हालत 'बिना सिर वाली मुर्गी' जैसी- किरण चौधरी

राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर भाजपा सांसद किरण चौधरी ने कहा, "...आज कांग्रेस की हालत 'बिना सिर वाली मुर्गी' जैसी है. अब किसी को पार्टी पर भरोसा नहीं रहा है."

11:19:34 AM

लोकसभा ने पूर्व MP के निधन पर शोक जताया

लोकसभा ने पूर्व कांग्रेस MP कवुरी संबाशिव राव के निधन पर शोक जताया.

11:17:57 AM

कांग्रेस पूरी तरह टूट के कगार पर- मनन कुमार मिश्रा

कांग्रेस नागांव के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के कांग्रेस से इस्तीफे पर भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "कांग्रेस पूरी तरह टूट के कगार पर है. कांग्रेस के शीर्ष नेता का कोई नियंत्रण उनके विधायकों पर नहीं रह गया है."

11:02:04 AM

लोकसभा में कार्यवाही शुरू

11:01:34 AM

राज्यसभा में कार्यवाही शुरू

11:00:20 AM

आज लोकसभा में क्या होगा?

10:42:34 AM

क्रॉस-वोटिंग चिंता का विषय है- प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "जो हो रहा है, यह एक चिंताजनक विषय है कि कांग्रेस से लगातार लोगों का जो बाहर जाने(कांग्रस पार्टी छोड़ने) का सिलसिला चल रहा है."

10:41:31 AM

राहुल गांधी डुबाएंगे कांग्रेस की नाव- दिलीप जायसवाल

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "जबतक कांग्रेस का नेतृत्व राहुल गांधी के हाथ में है, कांग्रेस की नाव डूबना तय है...राहुल गांधी के अंदर नेतृत्व क्षमता नहीं है."

10:40:24 AM

लोकतंत्र की जो हमारी स्वस्थ परंपरा रही है, उसके लिए क्रॉस वोटिंग घातक है- अवधेश प्रसाद

समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की खबरों पर कहा, "लोकतंत्र की जो हमारी स्वस्थ परंपरा रही है, उसके लिए क्रॉस वोटिंग घातक है..."

10:39:34 AM

मतभेद सुलझाने का सबसे अच्छा तरीका बातचीत है- सुखदेव भगत

कांग्रेस पार्टी से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत कहते हैं, "असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा है कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है."

10:39:18 AM

आज राज्यसभा के एजेंडे में क्या है?

भारत की संसद के उच्च सदन, राज्यसभा में, कई संसदीय स्थायी समितियों की रिपोर्ट पेश किए जाने और उन पर चर्चा होने की संभावना है.

10:39:12 AM

लोकसभा प्रमुख मंत्रालयों के अनुदानों पर करेगी मतदान

आज लोकसभा में कृषि एवं किसान मंत्रालय, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान होने की संभावना है.

10:19:39 AM

सुबह 11 बजे से शुरू होगी कार्यवाही

संसद के दोनों सदनों में सुबह 11 बजे से कार्यवाही शुरू की जाएगी. आज भी कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद लगाई जा रही है.