menu-icon
India Daily

LIVE Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा और राज्यसभा में शुरू हुई कार्यवाही, आज कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Parliament Budget Session Live Updates: आज यानी 23 मार्च को संसद को दोबारा से रिज्यूम किया जाएगा. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार को स्थगित कर दी गई थी.

Shilpa Shrivastava
Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा और राज्यसभा में शुरू हुई कार्यवाही, आज कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Courtesy: Pinterest

Parliament Budget Session Live Updates: आज यानी 23 मार्च को संसद को दोबारा से रिज्यूम किया जाएगा. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार को स्थगित कर दी गई थी. इस दिन राज्यसभा ने 20 राज्यों के 59 रिटायर हो रहे सदस्यों को विदाई दी थी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाषण दिया था. साथ ही लोकतंत्र के लिए उनके काम की तारीफ की. आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक पेश करेंगी. यह विधेयक लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप एक्ट, 2008 और कंपनी एक्ट, 2013 में बदलाव करेगा. आज कई मुद्दों को लेकर बहस हो सकती है.

11:33:17 AM

पीएम मोदी राजनेता नहीं बल्कि राष्ट्रनेता हैं- दिनेश शर्मा

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "... आज ये(प्रधानमंत्री मोदी) भारत के राजनेता और राष्ट्रनेता नहीं बल्कि वैश्विक नेता के रूप में इन्होंने अपनी पहचान बनाई है."

11:11:18 AM

सभी को डिप्लोमेसी को मौका देने की जरूरत- मनीष तिवारी 

वेस्ट एशिया विवाद पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "... सभी को डिप्लोमेसी को मौका देने की जरूरत है."

11:03:09 AM

लोकसभा में कार्यवाही शुरू

11:02:20 AM

राज्यसभा में कार्यवाही शुरू

10:55:45 AM

आज लोकसभा और राज्यसभा में क्या होगा?

09:40:52 AM

निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बिल

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रस्ताव रखेंगी कि वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को लागू करने के लिए वित्त बिल, 2026 पर विचार किया जाए.

09:29:15 AM

वित्त विधेयक 2026-27 चर्चा और पारित होने के लिए तैयार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में यह प्रस्ताव भी पेश करेंगी कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र के वित्तीय प्रस्तावों को प्रभावी बनाने वाले विधेयक पर विचार किया जाए.

09:29:06 AM

सरकार आज लोकसभा में पेश करेगी कॉर्पोरेट कानून सुधार बिल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में कॉर्पोरेट कानूनों में संशोधन के लिए एक बिल पेश करेंगी. प्रस्तावित कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) बिल, 2026 में लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप एक्ट, 2008 और कंपनी एक्ट, 2013 में बदलाव करने का प्रस्ताव है. बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने 10 मार्च को इस बिल को मंजूरी दे दी थी.

09:28:55 AM

आज फिर शुरू होगी संसद

बुधवार को, राज्यसभा ने 20 राज्यों के 59 रिटायर हो रहे सदस्यों को विदाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण दिया और लोकतंत्र के लिए उनके काम की तारीफ की. इसके बाद, संसद को आज, सोमवार, 23 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया.