CJP Protest Jantar Mantar LIVE Update: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी है. गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. कल हुई नई तनावपूर्ण घटनाओं के बाद दिल्ली पुलिस ने भारी बल तैनात किया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुबह 7:30 बजे से 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने का ऐलान किया है. यह सावधानी बरती जा रही है ताकि प्रदर्शनकारी संसद की तरफ न बढ़ सकें.
CJP ने आरोप लगाया कि बुधवार को जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों से अपील की कि वे निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर हमला करने वाले अवैध आदेशों का पालन न करें. CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग अटल है.
10:59:33 PM
कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के चलते डीएमआरसी ने 24 जुलाई को 17 मेट्रो स्टेशन बंद करने का ऐलान किया है.
10:22:58 PM
सोनम वांगचुक ने ट्वीट कर कहा कि कुछ असामाजिक तत्व इन शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का फ़ायदा उठाकर हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हमें फूल देकर उनका स्वागत करना है. हमें किसी भी कीमत पर इस परंपरा को बनाए रखना है.
DAY 26
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 23, 2026
PEACE & ONLY PEACE IS MY WAY…
While at Jantar Mantar the protests remain peaceful I’m pained to learn that elsewhere some antisocial elements are taking advantage of the peaceful protests to provoke violence.
No matter what the other side does our response must only be…
09:39:17 PM
पिछले कई दिनों से नीट पेपर लीक को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में ट्वीट कर कहा, 'भारत आपका ऋणी है.'
Watching India's Gen Z over the past few days has filled me with hope.
— Gitanjali J Angmo (@GitanjaliAngmo) July 23, 2026
They have looked after strangers like family, shared food and water, cleaned and swept their own protest sites, cared for the elderly, sung Jana Gana Mana and songs of hope together, stayed disciplined under…
08:57:48 PM
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि आज रात CJP के विरोध प्रदर्शन पर कार्रवाई की कोई योजना नहीं है.
08:28:52 PM
सीजेपी के प्रोटेस्ट को देखते हुए जंतर-मंतर के 1.5 किमी के दायरे में आधी रात तक इंटरनेट बंद करने का ऐलान किया गया है.
08:01:48 PM
एक्टर सलमान खान ने की प्रदर्शनकारी छात्रों से घर वापस जाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दोषियों को कड़ी सजा देने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है. इसलिए अब आप वापस अपने घर लौट जाएं.
The students are at top priority, educationally n security-wise, so they need not worry and have their parents worried for them. The Honorable Prime Minister has tweeted, and I am sure that he will take strict action against all those people who are responsible for this leak. So… pic.twitter.com/89Ykfs5r4k
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 23, 2026
07:33:16 PM
राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी सांसद छात्रों के समर्थन में एक बार फिर से सड़क पर उतर आए हैं. गुरुवार शाम को पहले राहुल गांधी के घर कांग्रेस सांसदों की बैठक हुई और इसके बाद राहुल गांधी राजघाट के लिए रवाना हुए. उन्होंने कहा कि छात्र अकेले नहीं है.
06:57:34 PM
सीजेपी के प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी के घर पर इंडी गठबंधन की बैठक चल रही है जिसमें विपक्ष के कई नेता मौजूद हैं.
06:21:49 PM
सीजेपी ने कल पुलिस की बर्बरता के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. पार्टी ने छात्रों से बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है.
06:16:09 PM
दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर जारी सीजेपी के आंदोलन में दंगा करने वाले लोगों का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रही है.
05:38:33 PM
गोवा बीजेपी नेता के 'दीमक के साथ कॉकरोच' पोस्ट के खिलाफ AAP ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
05:08:26 PM
कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस की बर्बरता के खिलाफ कल देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है.
04:19:37 PM
नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें कनॉट प्लेस स्थित ऑफिस व दुकान संचालकों को शाम 6:30 बजे तक उन्हें बंद रखने को कहा गया है.
New Delhi Traders Association (NDTA) has issued an urgent advisory directing all shops, offices and restaurants in Connaught Place to close by 6:30 pm on July 23, 2026, stating that the decision follows advice from the NDMC Chairman and Vice Chairman in view of a “critical… pic.twitter.com/leoI4L85Ag
— ANI (@ANI) July 23, 2026
02:30:17 PM
As an educator, I find it deeply painful to watch the image of our students being tarnished on media.
— Gitanjali J Angmo (@GitanjaliAngmo) July 23, 2026
The students' protest is taking place peacefully at Jantar Mantar. If there are reports of violence elsewhere in Delhi, please do not rush to attribute them to this movement…
02:20:35 PM
उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस को NSA के तहत प्रिवेंटिव डिटेंशन की शक्ति 18 अक्टूबर तक बढ़ा दी है. इससे पुलिस जरूरत पड़ने पर लोगों को पहले ही हिरासत में ले सकती है. यह फैसला परीक्षा गड़बड़ी के विरोध और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन और संसद मार्च की कोशिश के बाद लिया गया है.
02:17:13 PM
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में दो घंटे का 'मौन आंदोलन' किया. इनके सहयोगी दत्ता अवारी ने बताया, "अन्ना ने सुबह 11 बजे अपना आंदोलन शुरू किया और दोपहर 1 बजे इसे खत्म किया." अहिल्यानगर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास आंदोलन करने के बाद, हजारे उसी जिले में स्थित अपने गांव रालेगण सिद्धि के लिए रवाना हो गए.
02:16:16 PM
Govt sources say offer for continuation of talks was sent to protesting Cockroach Janta Party, however, the offer was rejected by CJP's leadership. pic.twitter.com/MqPt5qE4en
— ANI (@ANI) July 23, 2026
01:16:34 PM
#WATCH दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों की निहंग सिखों से झड़प हुई। वीडियो जंतर-मंतर से है। pic.twitter.com/cF0Mz7yXfm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
01:10:00 PM
अरविंद केजरीवाल ने पीएम के ऐलान पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का क्या हुआ. उन्होंने सरकार पर निशाना साधा.
01:09:54 PM
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि पेपर लीक करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और बड़े वकील केस लड़ेंगे.
01:09:46 PM
बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए गंभीर है और पेपर लीक मामलों की सुनवाई जल्दी होनी चाहिए.
12:13:51 PM
NEET मामले पर कमल हासन ने कहा, "जब एक बच्चा रोया था, तो हमें उसकी बात सुननी चाहिए थी."
We should have listened when one child cried.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) July 23, 2026
Instead, we waited until far too many of our children died.
A system where coaching replaces learning, anxiety replaces curiosity, and criminality replaces merit is rotten.
A nation has failed when its children are met with…
11:47:22 AM
VIDEO | Delhi: On PM Modi's X post, Cockroach Janta Party (CJP) national spokesperson Ashutosh Ranka says, "The first thing is that it is good that after one and a half months of protests, the Prime Minister has finally taken notice. Perhaps his foreign visits are over and he has… pic.twitter.com/IwW7AJ4U86
— Press Trust of India (@PTI_News) July 23, 2026
11:42:18 AM
CJP ने बार-बार हो रहे पेपर लीक मामलों के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि उनकी लीडरशिप में परीक्षा व्यवस्था फेल हो गई है.
11:41:31 AM
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान को ठुकरा दिया है और इसे संकट से निपटने के लिए नाकाफी बताया है.
11:11:50 AM
#WATCH | Delhi | After PM Modi announces fast-track courts in paper leak cases, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "He is a leader, and the time has come to show leadership. Listen to the demands of the students; they are demanding the resignation of the minister and action… pic.twitter.com/06bmzHH4jY
— ANI (@ANI) July 23, 2026
11:09:10 AM
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान ACP विवेक भगत और अन्य पुलिस इंस्पेक्टरों पर हुए कथित हमले के मामले में FIR दर्ज की है. पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में ACP भगत पर जानलेवा हमला किया गया था.
10:48:03 AM
पेपर लीक मामलों के लिए फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए, TMC सांसद सागरिका घोष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की विपक्ष की मांग को दोहराया. उन्होंने कहा, "हम संसद में NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं, लेकिन उससे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा. अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं, तो हम चर्चा में शामिल नहीं होंगे. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा क्यों नहीं देना चाहिए? यह एक बहुत अहम सवाल है."
10:19:50 AM
You are the one who has harmed the future of our youth the most.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2026
You allowed and encouraged the total capture and destruction of our education system - and protected every person responsible for it.
The students’ demands are clear:
1. Sack Dharmendra Pradhan.
2. Apologise to… https://t.co/0MK4wPMNiK
09:54:35 AM
#WATCH | Delhi: CCTV footage from July 20th during the protest at Jantar Mantar has surfaced, which has been confirmed by the Delhi Police. The footage shows incidents of stone-pelting, breaking of glass at petrol pumps and shops. Delhi Police and RAF personnel are also seen… pic.twitter.com/HSmZb5MTGW
— ANI (@ANI) July 23, 2026
09:52:23 AM
बुधवार शाम अहमदाबाद में पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया. इन लोगों ने पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए गुजरात यूनिवर्सिटी के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्होंने कोई अनुमति नहीं ली थी.
09:34:43 AM
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this…
09:09:11 AM
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर किए गए प्रदर्शन के जवाब में, सभी NDA सांसद आज सुबह 10:30 बजे संसद के 'मकर द्वार' पर विरोध प्रदर्शन करेंगे. यह प्रदर्शन दिन की संसदीय कार्यवाही शुरू होने से पहले होने की उम्मीद है.
09:05:29 AM
PHOTO | Delhi: Special Commissioner of Police (Law & Order) Zone-I Devesh Chandra Srivastva visited Dr Ram Manohar Lohia (RML) Hospital during the intervening night of July 22 and 23 to meet police personnel who sustained serious injuries during the CJP protest at Jantar Mantar… pic.twitter.com/shRuRqdLgT
— Press Trust of India (@PTI_News) July 23, 2026
09:05:16 AM
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है. दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दावा करते हुए कहा कि इस प्रदर्शन को अब बाहरी असामाजिक तत्वों ने हाईजैक कर लिया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
09:04:55 AM
जंतर मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सुरक्षा कारणों से राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है. इंटरचेंज की सुविधा कुछ प्रमुख स्टेशनों पर जारी रहेगी, जबकि यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है. पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
09:04:23 AM
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत डिपके ने कहा कि पार्टी का विरोध प्रदर्शन 34वें दिन में प्रवेश कर गया है, जबकि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 26वें दिन तक पहुंच गई है.
VIDEO | Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) founder Abhijeet Dipke says, "Today marks the 34th day of our protest and the 26th day of Sonam Wangchuk's hunger strike. Our protest will continue as it has been. We will not withdraw it until Dharmendra Pradhan resigns. We also want… pic.twitter.com/ytwtnj4ygx
— Press Trust of India (@PTI_News) July 23, 2026