menu-icon
India Daily

LIVE Dussehra 2025: राष्ट्रपति मुर्मु ने लाल किले में किया रावण दहन, बारिश की वजह से PM मोदी दशहरा कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल

Dussehra 2025 Live Update: दशहरा भारत में बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है. यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन रावण दहन किया जाता है. इस दिन राजा रावण पर भगवान राम की विजय का जश्न मनाया जाता है.

Dussehra 2025 Live Update
Courtesy: X (Twitter)

Dussehra 2025 Live Update: दशहरा भारत में बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है. यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन रावण दहन किया जाता है. इस दिन राजा रावण पर भगवान राम की विजय का जश्न मनाया जाता है. रामायण के अनुसार, रावण ने भगवान राम की पत्नी सीता का अपहरण किया था और उन्हें लंका ले गया था. दस दिनों तक चले युद्ध के बाद भगवान राम ने, भगवान हनुमान और उनकी वफादार सेना की सहायता से, रावण को हरा दिया था. इसी के चलते यह दिन बुराई पर धर्म की जीत का प्रतीक है. आज देशभर में दशहरा के दिन क्या-क्या हो रहा है, आइए देखते हैं लाइव अपडेट में.
 

08:08:10 PM

Dussehra 2025 Live Update: PM मोदी के ने पहुंचने से आईपी एक्सटेंशन पर बारिश से दशहरा का उत्साह फीका

 PM मोदी के बारिश की वजह से न पहुंच पाने की वजह से आईपी एक्सटेंशन पर दशहरा का उत्साह फीका पड़ गया.

07:57:27 PM

Dussehra 2025 Live Update: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लाल किले में किया रावण दहन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लाल किला, नई दिल्ली में दशहरा पर्व के कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जब आतंकवाद का दानव मानवता पर प्रहार करता है तब उसका दमन करना अनिवार्य हो जाता है. उन्होंने भारतीय सेना द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को आतंकवाद के रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक बताया.

07:44:34 PM

Dussehra 2025 Live Update: रांची के मोरहाबादी मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन

झारखंड के रांची के मोरहाबादी मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया. इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे.

06:06:03 PM

Dussehra 2025 Live Update: योगी ने राम, लक्ष्मण और सीता की भूमिका निभाने वाले कलाकारों की आरती उतारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के रामलीला मैदान में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की भूमिका निभाने वाले कलाकारों की आरती उतारी.

05:03:46 PM

कांग्रेस ने जलाया नाथूराम गोडसे का पुतला

लखनऊ: दशहरा के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रखर सिंह ने नाथूराम गोडसे का पुतला जलाया

 

03:43:02 PM

Dussehra 2025: विजयादशमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के CM ने की शस्त्र पूजा

विजयादशमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के CM ने की शस्त्र पूजा की.

03:02:36 PM

PM मोदी उत्सव मैदान में रामलीला समिति इंद्रप्रस्थ द्वारा आयोजित रामलीला में होंगे शामिल

03:01:36 PM

पूरा देश हर साल विजयादशमी पर होने वाली इस शोभा यात्रा का इंतजार करता है- रवि किशन

03:00:38 PM

ओडिशा के पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री रबी नारायण नाइक के साथ विजयादशमी के अवसर पर संबलपुर के टाम्परगढ़ में पूजा-अर्चना की

02:13:59 PM

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर की शस्त्र पूजा

02:02:58 PM

द्रौपदी मुर्मु ने दी शहरे की बधाई

01:55:55 PM

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी दशहरे की शुभकामनाएं

01:53:52 PM

पीएम मोदी ने दी दशहरे की शुभकामनाएं

01:52:23 PM

क्या है विजय मुहूर्त और पूजा मुहूर्त, जानें पूजन विधि

दशहरा या विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत को माना जाता है. इसे पूरे भारत में प्रमुख त्योहार के तौर पर मनाया जाता है. यह त्योहार अनुष्ठानों, प्रार्थनाओं और कई तरह के प्रोग्राम्स के साथ मनाया जाता है. दशहरा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा देवी दुर्गा की पूजा और रावण के पुतले का दहन होता है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

01:51:58 PM

रावण दहन आज कितने बजे

इस बार राजधानी में दशहरे की तैयारियां काफी खास हैं. लालकिला मैदान, रामलीला मैदान और अन्य प्रमुख स्थलों पर भव्य सजावट और विशाल पुतलों की तैयारी चल रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी इस अवसर पर रामलीला देखने पहुंचेंगी. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

 

01:51:03 PM

‘अच्छाई की हमेशा बुराई पर जीत…’ दशहरा पर पीएम मोदी ने दी देश को बधाई

आज दशहरा है और आज के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत होती है. इस दिन लोग रावण दहन करते हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल में विजयादशमी के मौके पर सिंदूरखेला के साथ माता की विदाई की जाती है.  इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा है कि अच्छाई की हमेशा बुराई पर जीत होती है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर