नई दिल्ली: हम सभी खुश रहना चाहते हैं, लेकिन कई बार सब कुछ होने के बावजूद अंदर से उदास महसूस करते हैं. असल वजह अक्सर हमारे आस-पास मौजूद कुछ लोग होते हैं जो दीमक की तरह चुपचाप हमारी खुशियों को चाट जाते हैं.विशेषज्ञों का कहना है कि सच्ची खुशी के लिए सबसे जरूरी है-गलत लोगों से दूरी बनाना.
अगर आप सच में मन की शांति चाहते हैं तो आज ही इन पांच तरह के लोगों को अपनी जिंदगी से बाहर करने का फैसला कर लें. इनसे दूर रहना कोई स्वार्थ नहीं, बल्कि खुद की खुशियों की रक्षा है. छोटी-छोटी आदतें और सही साथ बदल सकती है पूरा नजरिया.
ये वो लोग हैं जो हर बात में नुकसान ही देखते हैं. अच्छा मौसम हो तो गर्मी की शिकायत, अच्छी जॉब मिले तो बॉस की बुराई. इनके साथ कुछ देर भी बैठ जाएं तो आपका मूड खराब हो जाता है. ये आपकी सकारात्मक ऊर्जा को सोख लेते हैं. ऐसे लोगों से दूरी बनाना आपकी मानसिक शांति के लिए जरूरी है.
ये आपको सिर्फ तब याद करते हैं जब उन्हें कोई काम निकालना होता है. 'यार मिलते हैं, वैसे एक छोटा सा काम था…' काम पूरा होते ही गायब. ऐसे स्वार्थी लोग कभी सच्चे दोस्त नहीं बन सकते. इनकी दोस्ती सिर्फ फायदा उठाने तक सीमित होती है.
जो आपके सामने दूसरों की बुराई करता है, वो आपके पीछे आपकी भी करेगा. ऐसे लोगों में ईमानदारी नाम की चीज नहीं होती. ये मनगढ़ंत कहानियां बनाकर रिश्ते खराब करने में माहिर होते हैं. अपनी शांति बचाने के लिए इनसे दो कदम दूर रहना ही बेहतर है.
मुंह पर तो बधाई देते हैं, लेकिन अंदर से जलते रहते हैं. आपकी नई कार, प्रमोशन या कोई खुशी देखकर इनकी आंखों में जलन साफ दिखती है. सच्चा दोस्त आपकी खुशी में खुश होता है, जबकि ये कभी आपका भला नहीं चाह सकते.
'ये तुमसे नहीं होगा', 'तुम फेल हो जाओगे', 'तुम्हारे बस की बात नहीं' – ये वाक्य आपके सपनों के सबसे बड़े दुश्मन हैं. ये आपके आत्मविश्वास को तोड़ते हैं और नया कुछ करने से डराते हैं. ऐसे लोगों की बातों को नजरअंदाज करें और खुद पर भरोसा रखें.
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.