How to Avoid Hangover: पार्टी करना सबको पसंद होता है, दोस्तों के साथ मस्ती करना, म्यूजिक पर थिरकना और जिंदगी को फुल एन्जॉय करना. लेकिन, इसके बाद हैंगओवर और थकान का सामना करना पड़ता है. लेकिन अगर आप सही खा-पी रहे हैं और कुछ आसान हैंगओवर दूर करने के लिए टिप्स को फॉलो कर रहे हैं, तो आप अगली सुबह तरोताजा महसूस कर सकते हैं.
पार्टी से पहले सही खाना खाएं
पार्टी जाने से पहले खाली पेट न जाएं, क्योंकि यह आपको ब्लोटिंग, गैस और नॉजिया जैसे समस्याओं का शिकार बना सकता है. एक अच्छे बैलेंस्ड डाइट से आप इस स्थिति से बच सकते हैं.
पार्टी करते वक्त पानी पीना भूलना आसान है, लेकिन यही आपके अगले दिन की ताजगी के लिए अहम है. ऐसे में हर शराब के घूंट के बाद पानी पिएं. आप नारियल पानी या कम शुगर वाले स्पोर्ट्स ड्रिंक का सेवन भी कर सकते हैं, जो पोटैशियम और सोडियम की कमी को पूरा करते हैं. इसके साथ आप पार्टी से पहले हर्बल एंटी-हैंगओवर सॉल्यूशन लें, जो अगले दिन आपको ताजगी का एहसास दिलाए. वहीं, अगर आप अपनी सुबह को सही तरीके से शुरू करते हैं, तो आप जल्दी ठीक हो सकते हैं. ये छोटे टिप्स आजमाएं.
गर्म नींबू पानी पिएं. यह शरीर को हाइड्रेट करता है और पाचन को शुरू करता है.
स्वस्थ नाश्ता करें: जैसे कि पालक के साथ ऑमलेट या दही और फल का स्मूदी.
हल्का व्यायाम: यह मूड को सुधारता है, परिसंचरण बढ़ाता है और आपके सिस्टम को रीसेट करने में मदद करता है.