menu-icon
India Daily

मोटापा से लेकर हार्ट अटैक तक, हर समस्या होगी दूर, बस रोज सुबह पिएं इस बीज का पानी

Benefits Of Chia Seeds Water: खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से लोग कई बीमारी का सामना करना पड़ जाता है. ऐसे में अगर आप रोजड सुबह खाली पेट चिया सीड्स को भिगोकर उसका पानी पीते हैं तो शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं. चिया सीड्स का पानी पीने से वजन घटाने के साथ पाचन की समस्या दूर हो सकती है. आइए जानते हैं चिया सीड्स का पानी पीने के फायदे.

India Daily Live
मोटापा से लेकर हार्ट अटैक तक, हर समस्या होगी दूर, बस रोज सुबह पिएं इस बीज का पानी
Courtesy: Freepik

Chia Seed Water: चीया सीड्स एक सुपरफूड है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. चीया सीड्स के सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं. चीया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. अगर आप चीया सीड्स का सेवन करते हैं तो कई गंभीर समस्या से छुटकारा मिल सकता है. बता दें, चीया सीड्स में एंटी-ऑसक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. 

ऐसे में रोजाना सुबह उठकर चीया सीड्स का पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं.  शरीर को फायदा पहुंचाने के लिए चीया सीड्स को रात के समय पानी में भिगोएं. इसके बाद आप सुबह खाली पेट इस पानी को पी सकते हैं. आइए जानते हैं चीया सीड्स के पानी पीने से फायदे मिलते हैं.

पेट की समस्या

चिया सीड्स में फाइबर अच्छे मात्रा में पाया जाता है. ऐसे में आपके पाचन तंत्र को ठीक से काम करने में मदद मिलती है. अगर आप रोज सुबह खाली पेट चिया सीड्स का पानी पीते हैं तो  कब्ज को रोकने के साथ मल त्याग को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है. 

वेट लॉस

चिया सीड्स में  प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता है. इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है. रोजाना चिया सीड्स का पानी पीने से ज्यादा कैलोरी खाने से बच सकते हैं. इसके साथ वजन घटाने में भी मदद मिलेगी. 

ब्लड प्रेशर

चिया सीड्स का पानी पीने से ब्लड स्ट्रीम में शुगर का एबसॉर्बशन में धीमा हो सकता है. यह ब्लड स्ट्रीम के लेवल को कंट्रोल में में रखने में मदद कर सकता है. इसके साथ यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है. 

दिल की समस्या

चिया सीड्स का पानी ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स है, जो दिल की सेहत के लिए जरूरी है. यह सूजन को कम करने, ब्लड प्रेशर को कम करने और कोलेस्ट्रॉल के लेवल में सुधार करने में मदद कर सकता है.

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.