Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को फूड पॉइजनिंग की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार यानी 18 जुलाई को एक्ट्रेस को साउथ मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में ले जाया गया था. अब उनके हेल्थ को बड़ी खबर सामने आई है. जान्हवी कपूर को डिसचार्ज कर दिया गया है और वह अपने घर वापस आ गई है. इस खबर के बाद अब उनके फैंस राहत की सांस ले सकते हैं.
बता दें, बारिश के मौसम में फूड पॉइजनिंग होना आम बात है. बरसात के दिनों में फूड प्वाइजनिंग, डायरिया, कब्ज और अपच जैसी पाचन स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्या का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अपने खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए. इस मौसम में खुले या लंबे समय तक भोजन में हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस पनपने लगते हैं जिसकी वजह से पेट संबंधित दिक्कतों का खतरा बढ़ जाता है. फूड प्वाइजनिंग में बैक्टीरिया और वायरस से दूषित फूड प्रोडक्ट के वजह से होने वाली समस्या है. फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए कुछ चीजों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है.
बारिश के मौसम में खाना और सभी फूड प्रोडक्ट को अच्छे से स्टोर करें. मीट और डेयरी जैसी जल्दी खराब होने वाली चीजों को रेफ्रिजरेटर में रखें. इससे फूड प्रोडक्ट पर हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस नहीं आएंगे और खाना हेल्दी रहेगा.
खाना खाने से पहले और बाद में अच्छे से हाथ धोएं. इसके साथ वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद भी हाथ को साफ करें. खाना खाने से पहले बर्तन को एक बार अच्छे से साफ करें. इससे आप कीटाणु के संपर्क में आने से बचें.
हानिकारक बैक्टीरिया से बचने के लिए खाने को अच्छे से पकाएं. कच्चे या अधपके मांस या मछली का सेवन ना करें. क्योंकि इनमें हानिकारक बैक्टीरिया पनपने की संभावना ज्यादा होती है. समय-समय पर फ्रिज और किचन में रखें फूड प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट को चेक करें. बचे हुए खाने को फ्रिज में स्टोर करें.
अगर आप बाहर से कभी खाना खाते हैं तो सावधानी जरूर बरतें. अगर आप बाजार से बर्फ खरीदते हैं तो दूषित पानी से बने बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल करने से बचें.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.