menu-icon
India Daily

'जल ही लेता है जीवन,' यकीन न हो तो जान लें पानी के साइड इफेक्ट्स

Water-Borne Disease: पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है. लेकिन अगर पानी गंदा है और उसमें पोल्यूटेंट्स शामिल हैं तो आपको कई गंभीर बीमारी हो सकती है. गंदा या दूषित पानी पीने पीलिया, पेचिश (dysentery), आई इंफेक्शन, टाइफाइड,  कॉलेरा जैसी बीमारी हो सकती है. आइए जानते हैं दूषित पानी से जुड़ी बीमारी के बारे में.

India Daily Live
'जल ही लेता है जीवन,' यकीन न हो तो जान लें पानी के साइड इफेक्ट्स
Courtesy: Freepik

Dirty Water: पानी हमारे सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है. हमेशा डॉक्टर सही मात्रा में पानी पीने की सलाह देते रहते हैं. पानी पीने से कई समस्याओं को खतरा कम हो सकता हैं.लेकिन अगर हम आपको कहे कि पानी पीने से आपकी जान भी जा सकती है.  जी हां, अगर पानी गंदा है और उसमें पोल्यूटेंट्स मौजूद हैं तो यह आपके सेहत के लिए घातक हो सकता है. वहीं, बारिश के मौसम आते ही पीनी से जुड़ी कई बीमारी का खतरा बढ़ जाता है.

बारिश के दौरान पानी जमीन पर जमा होने की वजह से पोल्यूटेंट्स के साथ मिल जाता है. इसकी वजह से पानी के संपर्क में आने से कई बीमारी का सामना करना पड़ सकता है. गंदे पानी में बैक्टीरिया, वायरस और पैरासाइट मौजूद रहते हैं जो टाइफाइड और कॉलेरा जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है. जब शरीर के अंदर ऐसा पानी जाता है तो बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा हो सकता है. दूषित पानी का एक बूंद भी बीमारियों को इनवाइट करना जैसा हो सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार ऐसा पानी पीने से दांत से जुड़ी परेशानी हो सकती है.

दूषित पानी से क्या होता है?

एक्सपर्ट के मुताबिक, दूषित पानी से नहाना भी स्किन इंफेक्शन, खुजली, दाद जैसा कई खतरा मंडराने लगता है. जब बाहर से गंदा पानी इतना खतरनाक हो सकता है तो सोचिए शरीर के अंदर जाकर कितना नुकसान पहुंच सकता है. गंदा पानी पीने से मुंह में जर्मस रह जाते हैं जिससे दांत, मुंह, गला से जुड़ी कई बीमारी पैदा हो सकती है. वहीं, दूषित पानी पेट में जाकर पीलिया, पेचिश (dysentery), आई इंफेक्शन, टाइफाइड,  कॉलेरा जैसी बीमारी हो सकती है. ऐसे में गंदे या दूषित पानी के संपर्क में आने से बचना जरूरी है.

इन बातों का रखें ध्यान

एक्सपर्ट के अनुसार, पानी को साफ रखने का सबसे आसानी तरीका उसे उबालना है. पानी को उबालने से मौजूद कीटाणुओं का नाश होता है. बारिश, सर्दी और गर्मी हर मौसम में पानी को उबालकर पीना चाहिए. इसके साथ फिल्टर का भी इस्तेमाल करें. बारिश के मौसम में एक बूंद भी दूषित पानी का मुंह के अंदर नहीं जाना चाहिए. इसके लिए हर तरह की चीजों का ख्याल रखें.

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.