menu-icon
India Daily

गर्मी में ये 4 ड्राई फ्रूट्स शरीर को रखेंगे तरोताजा, सेहत भी रहेगी दुरुस्त

Dry Fruits In Summer: कुछ ड्राई फ्रूट्स ऐसे होते हैं जो तपती गर्मी में आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने में बहुत मदद करते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 4 ड्राई फ्रूट्स के बारे में.

India Daily Live
गर्मी में ये 4 ड्राई फ्रूट्स शरीर को रखेंगे तरोताजा, सेहत भी रहेगी दुरुस्त
Courtesy: Freepik

Best dry fruits in summer: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी हेल्दी माने जाते हैं. इसलिए ज्यादातर लोग ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं. इससे हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं. मुख्य रूप से यह मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा देने में भी फायदेमंद है. 

गर्मियों में अक्सर हम ड्राई फ्रूट्स खाने से बचते हैं, इसका कारण ड्राई फ्रूट्स की तासिर गर्म होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ड्राई फ्रूट्स ऐसे भी होते हैं जिनका स्वाद ठंडा होता है. जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका स्वाद ठंडा होता है. 

खुबानी (Apricot)

खुबानी सेहत के लिए फायदेमंद होती है.  इसे आप स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं.  इससे आपके शरीर की चर्बी बहुत तेजी से कम होती है. इसके अलावा खुबानी में ट्राइग्लिसराइड्स को कंट्रोल करने के गुण होते हैं.  इतना ही नहीं, गर्मी के दिनों में मानसिक तनाव को कम करने के लिए भी यह काफी लाभदायक हो सकता है. 

किशमिश

किशमिश का सेवन गर्मियों में भी किया जा सकता है.  यह आपके पेट के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकता है. इससे गर्मियों में पेट को ठंडक मिलती है. यह आपके पाचन को भी तेज करता है. किशमिश का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो गर्मियों में कब्ज और अपच को कम करने में कारगर है. 

खजूर

शरीर की एनर्जी बढ़ाने के लिए आप खजूर का सेवन कर सकते हैं. इससे हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है.  इसका स्वाद ठंडा होता है इसलिए आप गर्मियों में खजूर खा सकते हैं.  ऐसे में आप दिन में 2 से 3 खजूर खाएं. इससे आपके शरीर को बहुत फायदा होगा.  

अंजीर

गर्मियों में हड्डियों की मजबूती बढ़ाने के लिए आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं.  इसमें कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अच्छा माना जाता है.  इसके अलावा आप वजन कम करने के लिए अंजीर का सेवन कर सकते हैं. 

डिस्क्लेमर: यह खबर इंटरनेट पर उपलब्ध सामान्य जानकारियों पर आधारित है. विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह जरूर लें.