menu-icon
India Daily

कम बजट में विदेश घूमने का सपना? भारत के 4 पड़ोसी देशों में बिताएं यादगार छुट्टियां

विदेश घूमना महंगा नहीं होना चाहिए. भारत के पड़ोसी नेपाल, भूटान, म्यांमार और श्रीलंका कम खर्च में खूबसूरत अनुभव देते हैं. वीजा आसान, यात्रा सस्ती और नजारा अनोखा.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
कम बजट में विदेश घूमने का सपना? भारत के 4 पड़ोसी देशों में बिताएं यादगार छुट्टियां
Courtesy: @roamtheplanet0

नई दिल्ली. विदेश यात्रा का नाम आते ही ज्यादातर लोगों के मन में यूरोप-अमेरिका जैसे महंगे देश घूमने लगते हैं. लेकिन भारत के आसपास ही चार ऐसे खूबसूरत देश हैं जहां कम बजट में यादगार छुट्टियां बिताई जा सकती हैं. नेपाल, भूटान, म्यांमार और श्रीलंका न सिर्फ सस्ते हैं बल्कि इनकी प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति किसी भी विकसित देश से कम नहीं है. ये जगहें भारतीय पर्यटकों के लिए आसान पहुंच और कम खर्च की वजह से खास लोकप्रिय हैं.

नेपाल: बर्फीली चोटियों का देश

भारत से सबसे करीब नेपाल है. यहां बस या फ्लाइट से आसानी से पहुंचा जा सकता है. काठमांडू, पोखरा और लुम्बिनी मुख्य पर्यटन स्थल हैं. माउंट एवरेस्ट की सुंदरता यहां की सबसे बड़ी खासियत है. भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं, वोटर आईडी से भी प्रवेश मिल जाता है. 

पोखरा में एडवेंचर का मजा

पोखरा नेपाल का सबसे पॉपुलर हिल स्टेशन है. यहां पैराग्लाइडिंग, बोटिंग और ट्रेकिंग का भरपूर मजा लिया जा सकता है. बजट होटल और लोकल खाना बहुत सस्ता है. प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्वर्ग है.

भूटान: शांति और हरियाली का अनुभव

भूटान भारत से लगा हुआ शांत देश है. यहां हर तरफ हरे-भरे पहाड़ और पारंपरिक संस्कृति दिखती है. पारो, थिम्पू और पुनाखा घूमने लायक जगहें हैं. सड़क मार्ग से यात्रा बेहद खूबसूरत होती है. भूटान में भारतीयों को वीजा फ्री है लेकिन सस्टेनेबल डेवलपमेंट फीस देनी पड़ती है. होटल और खाना सस्ता है. शांति और स्वच्छ हवा की तलाश में भूटान बेस्ट विकल्प है. 

म्यांमार: अनोखी संस्कृति का संगम

मणिपुर-मिजोरम बॉर्डर के पास स्थित म्यांमार नेचर और इतिहास से भरपूर है. यांगून, बागान और इनले झील देखने लायक हैं. यहां की प्राचीन मंदिर और झीलें पर्यटकों को आकर्षित करती हैं. फ्लाइट या बस से म्यांमार पहुंचना आसान है. भारतीयों को e-Visa ऑनलाइन लेना होता है. कम बजट में भी अच्छा अनुभव मिलता है. 

श्रीलंका: समुद्र और पहाड़ों का देश

श्रीलंका भारत से समुद्र के पार लेकिन बहुत करीब है. फ्लाइट से कुछ घंटों में पहुंच जाते हैं. सिगिरिया, कैंडी और नुवारा एलिया यहां की प्रमुख जगहें हैं. समुद्र तट और चाय बागान दोनों का मजा लें. 
भारतीयों के लिए ETA या वीजा ऑन अराइवल आसान है. कई बार फ्री वीजा भी मिल जाता है. खाना, रहना और घूमना सब बजट में फिट बैठता है.

यात्रा टिप्स

ये चारों देश कम खर्च, कम समय और आसान यात्रा के कारण बढ़िया विकल्प हैं. पासपोर्ट और वीजा की टेंशन भी कम रहती है. स्थानीय खाना आजमाएं, लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और मौसम के हिसाब से कपड़े साथ रखें. पहले से होटल बुकिंग कर लें तो और सस्ता पड़ता है. ये देश 15-30 हजार रुपये में 5-7 दिन की ट्रिप के लिए परफेक्ट हैं. खाने-रहने और घूमने का खर्च बहुत कम है. इन देशों में भारतीय संस्कृति से काफी साम्य है. भाषा, भोजन और रीति-रिवाज आसानी से समझ आ जाते हैं.