5 Healthy Snacks: हमें हेल्दी या अनहेल्दी लाइफस्टाइल की आदत फॉलो करना है यह पूरी तरह से हम ही निर्भर करता है. हम चाहें तो खुद पर कंट्रोल से अच्छे खानपान की आदत डाल सकते हैं. अक्सर भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से लोग अपनी सेहत और खानपान पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं. ऐसे में आप नाश्ते में हेल्दी स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं. जी हां, कई ऐसे हेल्दी स्नैक्स मौजूद हैं जिसे खाकर आप एकदम फिट महसूस करेंगे.
हेल्दी स्नैक्स खान से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है और इम्यून सिस्टम को बूस्ट होगा. आइए जानते हैं कुछ हेल्दी स्नैक्स के बारे में जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
बादाम, अखरोट और चिया बीज जैसे ड्राई फ्रूट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और हेल्दी फैट पाए जाते हैं. इसलिए ये आपके दिल के स्वास्थ्य को फायदा पहुंचा सकते हैं. अनसाल्टेड अखरोट सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल में रखते हुए एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करेगा.
ब्लूबेरी स्ट्रॉबेरी और जामुन जैल फलों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फाइबर पाया जाता है. यह सूजन को कम करता है और दिल की बीमारी से बचाता है. ऐसे फलों को अपने डाइट में शामिल करने से बहुत फायदा मिल सकता है.
यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और भूख भी लगती है. इसके साथ यह दिल की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. ऐसे में ओट्स और अनाज को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.
गाजर, खीरा और बेल मिर्च के टुकड़े आपको सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं. हरे पत्तों की सब्जियों में प्रोटीन पाया जाता है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करती हैं. इसलिए हेल्दी स्नैक्स में सब्जियों का सेवन करना चाहिए.
डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो ब्लड फ्लो को बढ़ाते हैं और इसके अंदर दबाव को कम करते हैं क्योंकि इसमें 70% और उससे अधिक कोको सामग्री होती है. यह दिल के लिए एक हेल्दी ट्रीटमेंट है जो बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है.
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.