menu-icon
India Daily

12वीं पास बहनों के लिए सुनहरा मौका, UP आंगनवाड़ी में भर्ती शुरू; बिना परीक्षा नौकरी पाएं

उत्तर प्रदेश में 12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती निकली है. बाल विकास विभाग के अंतर्गत जिलेवार वैकेंसी निकाली गई हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
12वीं पास बहनों के लिए सुनहरा मौका, UP आंगनवाड़ी में भर्ती शुरू; बिना परीक्षा नौकरी पाएं
Courtesy: Pinterest

लखनऊ: जो लोग 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए अच्छा मौका है. उत्तर प्रदेश सरकार ने 12वीं पास महिलाओं के लिए अच्छा अवसर दिया है. बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती निकाली गई है. यह नौकरी उन महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी है जो घर के पास सरकारी नौकरी चाहती हैं. आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है और चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा.

कौन कर सकता है आवेदन

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 35 साल (1 जनवरी 2026 के अनुसार) होनी चाहिए. जाति, मूल निवास और अन्य प्रमाण पत्र होने जरूरी हैं.

जरूरी दस्तावेज

आवेदन के समय 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, फोटो, सिग्नेचर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी साथ रखें. जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा.

आवेदन कैसे करें

सबसे पहले वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं. लेटेस्ट वैकेंसी पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन लिंक से फॉर्म भरें. सभी डिटेल्स सही भरकर दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें. प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

महत्वपूर्ण बातें

जिलेवार भर्ती निकाली गई है, इसलिए अपने जिले का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें. समय रहते फॉर्म भर लें क्योंकि देर होने पर मौका छूट सकता है. यह नौकरी महिलाओं को सम्मानजनक कार्य और स्थिर आय दोनों देगी.