लखनऊ: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरिय का अच्छा मौका आया है. खासकर ऐसे युवा जिन्होनें 12वीं पास किया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 10 अप्रैल 2026 को विधान भवन में गार्ड और फायरमैन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती उन 12वीं पास युवाओं के लिए खास है जो यूपी सचिवालय विधान भवन जैसे प्रतिष्ठित जगह पर काम करना चाहते हैं. कुल 170 पद भरे जाएंगे, जिसमें स्थायी और अस्थायी दोनों भर्तियां शामिल हैं.
इस भर्ती के तहत विधान भवन रक्षक और विधान भवन अग्निरक्षक पद भरे जाएंगे. अभ्यर्थियों को UP PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. कुल पदों के 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बुलाया जाएगा. यह प्रक्रिया उन सभी के लिए है जिन्होंने PET-2025 में हिस्सा लिया है.
आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2026 से शुरू होगी और 29 जून 2026 तक चलेगी. शुल्क समायोजन और फॉर्म में संशोधन की आखिरी तारीख 6 जुलाई 2026 है. इच्छुक अभ्यर्थियों को इन तारीखों का खास ध्यान रखना चाहिए ताकि कोई मौका हाथ से न जाए.
12वीं पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. उम्र 1 जुलाई 2026 को 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी. पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई सामान्य, ओबीसी, एससी के लिए 168 सेमी और एसटी के लिए 160 सेमी है. महिलाओं के लिए सामान्य, ओबीसी, एससी के लिए 152 सेमी और एसटी के लिए 147 सेमी. पुरुषों का सीना भी निर्धारित मानक पर होना चाहिए.
PET-2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी. चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी. यह नौकरी न सिर्फ अच्छी तनख्वाह बल्कि सरकारी सम्मान और सुरक्षा से जुड़े पद भी प्रदान करती है.
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को दस्तावेज और मूल निवास प्रमाण पत्र पहले से तैयार रखने की सलाह दी जाती है. आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिस न हो.