SSC GD Constable Exam 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने उन लाखों युवाओं के लिए राहत भरी खबर दी है जो जीडी कॉन्स्टेबल बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं. परीक्षा की तारीखों के साथ-साथ सेल्फ स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. अब उम्मीदवार अपनी पढ़ाई, नौकरी या अन्य कामों के हिसाब से परीक्षा का शिफ्ट खुद चुन सकते हैं. यह सुविधा परीक्षा को और भी सुविधाजनक बना रही है.
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 मई 2026 तक चलेगी. देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह आयोजन होगा. लिखित परीक्षा में 80 सवाल 160 अंकों के पूछे जाएंगे. गलत जवाब पर एक चौथाई नंबर कटेगा. परीक्षा की अवधि 60 मिनट रहेगी. उम्मीदवारों को अब जल्द से जल्द स्लॉट बुकिंग पूरी कर लेनी चाहिए.
इस बार जीडी कॉन्स्टेबल के कुल 25,487 पद भरे जाएंगे. इतनी बड़ी संख्या में भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. अच्छी तैयारी और सही समय पर स्लॉट बुकिंग करने वाले उम्मीदवारों को फायदा मिल सकता है. परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में नियुक्ति मिलेगी.
उम्मीदवार 11 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी सुविधानुसार शिफ्ट बुक कर सकते हैं. यह अवसर सीमित समय के लिए है. इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह है कि वे बिना देरी किए अपना स्लॉट चुन लें. यह उन कैंडिडेट के लिए अहम खबर है जो इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. बिना देरी के ही आपको यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए.
अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं, लेकिन जल्द ही जारी होने की उम्मीद है. डाउनलोड करने के लिए ssc.gov.in पर जाएं, Admit Card सेक्शन में क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें. कार्ड ओपन होने के बाद प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
49 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा. ऐसे में सही समय पर स्लॉट बुकिंग के साथ-साथ अंतिम दिनों की रिवीजन पर भी पूरा ध्यान दें. नियमित मॉक टेस्ट और पिछले साल के पेपर हल करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.