आज के समय में सभी कंपनियां ऐसे लोगों को हायर करने में लगी हुईं हैं जिनके पास अच्छे कम्युनिकेसन स्किल्स हों. यही कारण हैं कि अब बातूनी लोगों के लिए बात करना सिर्फ एक शौक नहीं रह गया है. अब ये एक बेहतरीन करियर ऑप्शन भी है. अगर आप भी बात करने के शौकीन हैं और अपनी बातों से लोगों को अट्रैक्ट करना जानते हैं तो आपके लिए भी पांच करियर ऑप्शन इंतजार कर रहे हैं. आज के डिजिटल युग में जहां हर चीज इस कनेक्शन और कनेक्टीविटी से जुड़ी है वहां आपका यह हुनर आपका करियर बना सकता है.
अगर आप लोगों से बात करने के शौकी हैं और उनसे नेटवर्क बनाने में माहिर हैं तो पब्लिक रिलेशन की फील्ड पलकें बिछाकर आपका इंतजार कर रही है. दरअसल बड़ी-बड़ी कंपनियां या मशहूर लोग अपनी ब्रांड वैल्यू के लिए पीआर टीम रखते हैं. इसमें सैलरी भी अच्छी खासी मिलती है.
दरअसल कई लोग होते हैं जिनके पास अपार ज्ञान होता है लेकिन अपनी बात को वो लोग दूसरों को अपनी बात समक्षा नहीं पाते हैं. बस यहीं से शुरू होती है एक स्किल्ड कम्यूनिकेटर की जरूरत. अगर आपर उलझी हुई बात को भी आसानी से समझाने का हुनर जानते हैं तो आप एक कॉर्पोरेट ट्रेनर बन सकते हैं. इसमें आप कंपनी के एम्पलॉईज को लीडरशिप, टीम वर्क और सॉफ्ट सिक्लिस की ट्रेनिंग दे सकते हैं.
डिजीटल क्रांति आने के बाद सबसे बड़ा मार्केट बना है डिजिटल कंटेंट क्रिएटर का. आप भी अपने हुनर से अपनी बात समझा सकते हैं तो यूट्यूब, इंस्टाग्राम या पॉडकास्ट करके अपना करियर सकते हैं. हजारों लोग इसपर सफल करियर बना चुके हैं. इसमें अर्निंग भी अच्छी-खासी हो सकती है.
बात करना एक कला होती है. किसी को भी अपनी बात समझाकर कन्वेंस कर लेना एक अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स की निशानी है. ऐसे ही लोग सेल्स या मार्केटिंग में अपनी अच्छी पहचान बनाने में कामयाब हो पाते हैं. अगर आप में भी यह हुनर है तो आप सेल्स की दुनिया में हाथ आजमा सकते हैं.
पत्रकारिता एक ऐसी फील्ड है जहां आपको पैसे के साथ पहचान भी मिलती है. यह फील्ड हमेशा ऐसे लोगों की तलाश में होती है जो अपनी बात को बेबाकी से रखना जानता हो. एक अच्छा कम्यूनिकेटर एक अच्छा एंकर और रिपोर्टर दोनों ही बन सकता है.