RBI Assistant Prelims Result 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आरबीआई असिस्टेंट 2026 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी योग्यता स्थिति देख सकते हैं. यहां आपको वो तरीका बताया गया है जिसकी मदद से आप अपना रिजल्ट बहुत ही आसानी से चेक कर सकते हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 11, 13 और 30 अप्रैल, 2026 को आयोजित आरबीआई असिस्टेंट 2026 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना परिणाम और योग्यता स्थिति देख सकते हैं.
25 मई को जारी किए गए परिणाम में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए अस्थायी रूप से चुना गया है. प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार 7 जून को आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे.
आरबीआई ने बताया कि मुख्य परीक्षा के लिए व्यक्तिगत कॉल लेटर जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा का समय और परीक्षा स्थल जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी.
स्टेप-1: सबसे पहले आपको विभाग के आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाना होगा.
स्टेप-2: अगले चरण में होमपेज पर जाएं. यहां आपको आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिमिनरी रिजल्ट 2026 ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें.
स्टेप-3: तीसरे चरण में रोल नंबर के अनुसार परिणाम स्वचालित रूप से डाउनलोड हो जाएगा.
स्टेप-4: आप चाहें तो इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज कर रखें.
केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा कि शारीरिक अक्षमताओं के कारण लेखक, क्षतिपूर्ति समय या किसी अन्य सहायता की आवश्यकता वाले कैंडिडेट से संबंधित जानकारी जल्द ही पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे. कैंडिडेट को सलाह दिया जाता है कि अगर वेबसाइट ना खुले तो थोड़ा इंतजार करें. विभाग के अनुसार आपको अगले राउंड के लिए आपको तैयारी शुरु करना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.