menu-icon
India Daily

माइक्रोसॉफ्ट में जॉब का है सपना? यहां जानें कौन से कोर्स और स्किल्स खोलेंगे आपके करियर का दरवाजा

माइक्रोसॉफ्ट में ज्यादातर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेवलपर और टेक्निकल रोल्स के लिए कंप्यूटर साइंस (CS) या आईटी की डिग्री जरूरी मानी जाती है. B.Tech, B.E., BCA या MCA करने वाले उम्मीदवारों को ज्यादा मौके मिलते हैं. अगर आपकी डिग्री दूसरे स्ट्रीम की है तो भी चिंता न करें. कई लोग ऑनलाइन कोर्स करके और स्किल्स सीखकर एंट्री लेते हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
माइक्रोसॉफ्ट में जॉब का है सपना? यहां जानें कौन से कोर्स और स्किल्स खोलेंगे आपके करियर का दरवाजा
Courtesy: pinterest

आजकल युवाओं का सबसे बड़ा सपना टॉप टेक कंपनियों में नौकरी पाना होता है. इनमें माइक्रोसॉफ्ट का नाम सबसे आगे आता है. अच्छी सैलरी, बेहतरीन वर्क कल्चर और दुनिया की नई टेक्नोलॉजी पर काम करने का मौका यहां मिलता है. लेकिन माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाना आसान नहीं है. कंपनी डिग्री के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्किल्स को ज्यादा महत्व देती है. अगर आप भी यहां जॉब पाना चाहते हैं तो सही रास्ता चुनें.

क्या पढ़ाई करें?

माइक्रोसॉफ्ट में ज्यादातर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेवलपर और टेक्निकल रोल्स के लिए कंप्यूटर साइंस (CS) या आईटी की डिग्री जरूरी मानी जाती है. B.Tech, B.E., BCA या MCA करने वाले उम्मीदवारों को ज्यादा मौके मिलते हैं. अगर आपकी डिग्री दूसरे स्ट्रीम की है तो भी चिंता न करें. कई लोग ऑनलाइन कोर्स करके और स्किल्स सीखकर एंट्री लेते हैं.

सबसे जरूरी स्किल्स

माइक्रोसॉफ्ट इंटरव्यू में कोडिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग पर सबसे ज्यादा ध्यान देती है. इसलिए DSA (Data Structures and Algorithms) सीखना बहुत जरूरी है. LeetCode, Codeforces या GeeksforGeeks पर रोज प्रैक्टिस करें. अभी AI, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस की डिमांड बहुत ज्यादा है. इसलिए इन क्षेत्रों में स्किल्स बनाएं तो मौके और बढ़ जाते हैं. 

Azure क्लाउड, .NET, C#, Python, JavaScript जैसी टेक्नोलॉजी भी सीखनी चाहिए.

जरूरी कोर्स और सर्टिफिकेशन  Coursera / edX पर Microsoft Azure Fundamentals – क्लाउड कंप्यूटिंग सीखने के लिए बेस्ट.

गूगल प्रोफेशनल सर्टिफिकेट इन डेटा एनालिटिक्स या आईबीएम डेटा साइंस प्रोफेशनल सर्टिफिकेट.

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया द्वारा डीएसए स्पेशलाइजेशन (कोर्सरा).

एंड्रयू एनजी द्वारा मशीन लर्निंग - एआई की बुनियाद के लिए.

फुल स्टैक वेब डेवलपमेंट (एमईआरएन या .NET स्टैक).

इन कोर्स को पूरा करने के बाद प्रोजेक्ट बनाएं और GitHub पर अपलोड करें. अच्छे प्रोजेक्ट्स आपकी प्रोफाइल को मजबूत बनाते हैं. 

माइक्रोसॉफ्ट में भर्ती के तीन मुख्य तरीके  कैंपस प्लेसमेंट: टॉप कॉलेजों में आने वाली कंपनी.

ऑफ कैंपस अप्लाई: Microsoft Careers वेबसाइट पर सीधे अप्लाई करें.

रेफरल: पहले से काम कर रहे कर्मचारी के रेफरल से आसानी होती है.

इंटरव्यू में ऑनलाइन टेस्ट, टेक्निकल राउंड और HR राउंड होते हैं. अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स और प्रॉब्लम सॉल्विंग क्षमता दिखाएं.

टिप्स सफलता के लिए  रोज 4-5 घंटे कोडिंग प्रैक्टिस करें.
  
ओपन सोर्स प्रोजेक्ट्स में योगदान दें.

LinkedIn पर एक्टिव रहें और Microsoft कर्मचारियों से जुड़ें.

इंग्लिश में अच्छी बातचीत करना सीखें.

माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए मेहनत और लगातार सीखना जरूरी है. सिर्फ डिग्री काफी नहीं, स्किल्स ही आपको सफल बनाएंगी. आज ही सही कोर्स चुनकर अपनी तैयारी शुरू कर दें. लाखों युवा इस सपने को पूरा कर चुके हैं, आप भी कर सकते हैं.