menu-icon
India Daily

EPFO में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें वैकेंसी और आवेदन की पूरी डिटेल

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही बेसिक कंप्यूटर ज्ञान होना भी जरूरी बताया गया है.

Anuj
Edited By: Anuj
EPFO में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें वैकेंसी और आवेदन की पूरी डिटेल
Courtesy: AI

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वर्ष 2026 के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 153 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. खास बात यह है कि इस प्रक्रिया में 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

इच्छुक अभ्यर्थी EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके.

153 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) और जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA) के पदों को भरा जाएगा. कुल 153 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं. यह भर्ती उन युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभदायक मानी जा रही है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं.

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही बेसिक कंप्यूटर ज्ञान होना भी जरूरी बताया गया है. कंप्यूटर का सामान्य उपयोग जानने वाले अभ्यर्थियों को इस भर्ती में अतिरिक्त लाभ मिल सकता है. चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा सरकारी नौकरी से जुड़े अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे कुल आय और बेहतर हो जाएगी.

ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित होगी. इसमें सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना जाएगा. इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करने के बाद ही अंतिम चयन सूची जारी होगी.

कैसे करना होगा आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए. वहां भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ें और 'Apply Online' लिंक पर क्लिक करे. पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरे. सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें.