menu-icon
India Daily

यूपी सहकारी बैंक भर्ती 2026: इंजीनियर से लेकर मैनेजर तक, बंपर पदों पर नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन

उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड (UPCISB) ने संयुक्त सहकारी बैंकिंग और तकनीकी सेवा परीक्षा (विशेष भर्ती) 2026 के तहत 116 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
यूपी सहकारी बैंक भर्ती 2026: इंजीनियर से लेकर मैनेजर तक, बंपर पदों पर नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन
Courtesy: Pinterest

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी और सहकारी क्षेत्र की नौकरियों की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है. UPCISB ने हाल ही में 116 पदों पर विशेष भर्ती की अधिसूचना जारी की है. जिला सहकारी बैंकों और राज्य निर्माण सहकारी संघ में विभिन्न पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया शुरू हुई है. स्नातक डिग्री रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती मुख्य रूप से आरक्षित वर्गों के युवाओं को ध्यान में रखकर निकाली गई है.

किन पदों पर कितनी रिक्तियां?

इस भर्ती में मैनेजर के 7, जूनियर मैनेजर के 45, असिस्टेंट/कैशियर के 57, असिस्टेंट/टाइपिस्ट के 2 और सहायक अभियंता (सिविल) के 5 पद शामिल हैं. कुल 116 रिक्तियां भरी जाएंगी. ये पद जिला सहकारी बैंकों और उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ में होंगे. चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा.

आवेदन के लिए योग्यता

मैनेजर और जूनियर मैनेजर पदों के लिए B.Com या अर्थशास्त्र/गणित/सांख्यिकी में स्नातक डिग्री 55% अंकों के साथ जरूरी है. कंप्यूटर O लेवल या B.Tech/BE (CS/IT), BCA, MCA, BBA/MBA (बैंकिंग/फाइनेंस/HR) भी मान्य हैं. असिस्टेंट/कैशियर के लिए किसी भी स्ट्रीम में स्नातक 55% के साथ CCC सर्टिफिकेट चाहिए. असिस्टेंट/टाइपिस्ट के लिए स्नातक के साथ हिंदी 30 और अंग्रेजी 40 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड जरूरी है. सहायक अभियंता (सिविल) के लिए B.Tech/BE सिविल इंजीनियरिंग अनिवार्य है.

आयु सीमा और छूट

उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष रखी गई है. उत्तर प्रदेश के SC, OBC, राज्य कर्मचारियों और कुशल खिलाड़ियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट मिलेगी. न्यूनतम आयु में कोई छूट नहीं है.

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और SC वर्ग को 250 रुपये शुल्क देना होगा. दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क पूरी तरह माफ है. आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में 25 मार्च से 15 अप्रैल 2026 तक किए जा सकते हैं. यदि परीक्षा दो चरणों में हुई तो दोनों के लिए अलग-अलग शुल्क लग सकता है.