menu-icon
India Daily

CSU Delhi Admit Card 2026 जारी, 29 मार्च को नॉन-टीचिंग और लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा; अभी डाउनलोड करें

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU), दिल्ली ने नॉन-टीचिंग स्टाफ और कॉलेज लाइब्रेरियन पदों की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
CSU Delhi Admit Card 2026 जारी, 29 मार्च को नॉन-टीचिंग और लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा; अभी डाउनलोड करें
Courtesy: ani

नई दिल्ली: जिन युवाओं ने केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली में नॉन-टीचिंग और लाइब्रेरियन पदों के लिए आवेदन किया था, उनके लिए अच्छी खबर है. विश्वविद्यालय ने इन पदों की लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. अब उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.  परीक्षा 29 मार्च 2026 को होने वाली है.

यह भर्ती देशभर के आदर्श संस्कृत महाविद्यालयों और शोध संस्थानों में कुल 43 पदों को भरने के लिए की जा रही है. परीक्षा से पहले सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर निर्देश ध्यान से पढ़ लेने चाहिए. 

किन पदों के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड नॉन-टीचिंग स्टाफ और कॉलेज लाइब्रेरियन पदों के लिए जारी किए गए हैं. लाइब्रेरियन पद के लिए अलग लिंक उपलब्ध है, जबकि बाकी सभी पदों के लिए सामान्य पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है. यह भर्ती आदर्श संस्कृत महाविद्यालय (ASM) और आदर्श संस्कृत शोध संस्थान (ASSS) के लिए है. 

भर्ती में कितने पद और कौन-कौन से

इस अभियान के तहत कुल 43 नॉन-टीचिंग पद भरे जाएंगे. इनमें सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, प्रोफेशनल असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और कॉलेज लाइब्रेरियन जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. भर्ती भारत के नागरिकों के लिए खुली है और योग्यता संबंधित नोटिफिकेशन में दी गई है.

आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि

ऑनलाइन आवेदन 28 जनवरी 2026 से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 तक चले थे. अब उसी प्रक्रिया के तहत 29 मार्च 2026 को लिखित परीक्षा होगी. परीक्षा में ऑब्जेक्टिव (MCQ) और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे.

चयन प्रक्रिया कैसी होगी

उम्मीदवारों का चयन पहले लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. उसके बाद सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए सूचित किया जाएगा.

परीक्षा से पहले जरूरी निर्देश

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं मिलेगा. परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें ताकि 29 मार्च को कोई परेशानी न हो.