menu-icon
India Daily

NTET 2026 Scorecard: रिजल्ट का इंतजार होने वाला है खत्म? DigiLocker पर भी ऐसे मिल सकेगा आपका स्कोरकार्ड

NTET 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है. NTA ने राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड DigiLocker पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
NTET 2026 Scorecard: रिजल्ट का इंतजार होने वाला है खत्म? DigiLocker पर भी ऐसे मिल सकेगा आपका स्कोरकार्ड
Courtesy: Pinterest

NTET 2026 Scorecard: राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने परीक्षा के स्कोरकार्ड को DigiLocker प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है. इससे उम्मीदवार अब डिजिटल माध्यम से अपने दस्तावेज आसानी से प्राप्त कर सकेंगे.

इस फैसले का उद्देश्य उम्मीदवारों को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक सुविधा उपलब्ध कराना है. परीक्षा परिणाम पहले ही जारी किए जा चुके हैं, लेकिन DigiLocker पर स्कोरकार्ड उपलब्ध होने से अभ्यर्थियों को भविष्य में दस्तावेज सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं में अतिरिक्त सहूलियत मिलेगी.

NTET स्कोर कार्ड अब डिजिलॉकर पर

राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (NTET) 2026 के स्कोरकार्ड को digilocker.gov.in पर डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा रही है. एनटीईटी 2026 के परिणाम 15 मई, 2026 को घोषित किए गए थे. एनटीईटी 2026 परीक्षा 28 अप्रैल, 2026 को 14 शहरों के 67 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. कुल 9,368 कैंडिडेट ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 9,051 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे.

एनटीईटी के परिणाम पहले ही जारी

आधिकारिक घोषणा के अनुसार, एनटीईटी के परिणाम एनटीए की वेबसाइट exams.nta.nic.in/ntet पर पहले ही जारी किए जा चुके हैं. हालांकि, कैंडिडेट की सुविधा के लिए और उन्हें सुरक्षित डिजिटल माध्यम से परिणाम उपलब्ध कराने के लिए, परीक्षा निकाय अब एनटीईटी 2026 के परिणाम डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध करा रहा है.

एनटीईटी परीक्षा के बारे में

एनटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसे भारतीय चिकित्सा प्रणालियों और होम्योपैथी (आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध) में स्नातकोत्तर छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है जो सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर या प्रोफेसर के रूप में शिक्षण करियर बनाना चाहते हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एनटीईटी 2026 परीक्षा में कुल 5,813 महिला उम्मीदवार और 3,228 पुरुष आवेदक शामिल हुए थे.

राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग (एनसीआईएसएम) और राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (एनसीएच) ने एनटीए को एनटीईटी परीक्षा आयोजित करने का जिम्मा सौंपा है. एनटीए ने बताया कि कैंडिडेट के परिणाम एनसीआईएसएम और एनसीएच के साथ साझा कर दिए गए हैं. 

आधिकारिक अधिसूचना जारी

आधिकारिक परीक्षा अधिसूचना के अनुसार, एनटीए की भूमिका कैंडिडेट के पंजीकरण, परीक्षा के संचालन, उत्तर कुंजी जारी करने, आपत्तियां आमंत्रित करने, उत्तर कुंजी को अंतिम रूप देने, परिणाम तैयार करने और घोषित करने और स्कोरकार्ड जारी करने तक ही सीमित है. परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने कैंडिडेट को आगे की जानकारी के लिए संबंधित संस्थानों से संपर्क करने की सलाह दी है.