menu-icon
India Daily

MPPSC Pre Result 2025 Out: एमपीपीएससी प्री रिजल्ट जारी, मार्क्स देखें, स्कोरकार्ड और कट ऑफ पीडीएफ करें डाउनलोड

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 के रिजल्ट का ऐलान हो गया है. आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जा कर MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 और कट ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
MPPSC Pre Result 2025 Out: एमपीपीएससी प्री रिजल्ट जारी, मार्क्स देखें, स्कोरकार्ड और कट ऑफ पीडीएफ करें डाउनलोड
Courtesy: Pinterest

MP Pre Result 2025: जो उम्मीदवार MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 का इंतजार कर रहे थे उनके लिए अहम अपडेट है.

 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आज 05 मार्च 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 और कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं.

कब हुई थी परीक्षा

MPPSC प्री परीक्षा 16 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए सीधे लिंक से अपना MP Pre Result डाउनलोड और देख सकते हैं. आप आधिकारिक घोषणा के बाद अपने MPPSC प्रीलिम्स मार्क्स भी देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. MPPSC प्री रिजल्ट और कट ऑफ मार्क्स पीडीएफ अब उपलब्ध है.

MPPSC प्रीलिम्स मार्क्स

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा प्री रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से प्री रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. MPPSC परिणाम घोषित होने के एक महीने के भीतर MPPSC प्री स्कोर कार्ड जारी करेगा. उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की मदद से अपने MPPSC प्रीलिम्स मार्क्स देख सकते हैं.

MP Pre Result 2025: डाउनलोड करने और जांचने का चरण

  1.  उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट @mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा या नीचे दिए गए “डायरेक्ट महत्वपूर्ण लिंक” अनुभाग में दिए गए सीधे लिंक पर जाना होगा. 
  2. अगले चरण में अब राज्य सेवा परीक्षा 2025 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम पीडीएफ लिंक ढूंढना है और उस पर क्लिक करना है.
  3. तीसरे चरण में अब, एमपीपीएससी प्री रिजल्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  4. आप परिणाम पीडीएफ पर खोज आइकन देख सकते हैं.
  5.  उस पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें और जांचें
  6. अब आप इसे भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड/सेव/प्रिंट कर सकते हैं. 

अधिक जानकारी के  लिए आपको विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.