menu-icon
India Daily

जिस DRDO में बनती हैं विध्वंसक मिसाइलें, कांपते हैं दुश्मन, वहां कैसे मिलती है नौकरी? जानिए एक-एक बात

Job IN DRDO: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी DRDO में नौकरी पाना कोई आसान बात नहीं है. DRDO में नौकरी पाने के लिए साइंस के किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएट होना जरूरी है.हालांकि, टेक्नीशियन जैसे पदों पर नौकरी करने के लिए सिर्फ 10वीं क्लास में पास होना चाहिए. आइए जानते हैं DRDO में नौकरी पाने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए इसके बारे में.

India Daily Live
जिस DRDO में बनती हैं विध्वंसक मिसाइलें, कांपते हैं दुश्मन, वहां कैसे मिलती है नौकरी? जानिए एक-एक बात
Courtesy: Social Media

How To Join DRDO: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी DRDO भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय का रिसर्च और डेवलपमेंट का एक विंग है. इसकी स्थापना साल 1958 में हुई थी. DRDO भारत को सुरक्षित रखने में योगदान देता है. यह भारत देश का सबसे बड़ा रिसर्च संस्थान है. इस रिसर्च संस्थान में लगभग 30 हजार लोग काम करते हैं. इसमें से 2 हजार साइंटिस्ट हैं. 

भारत में कई ऐसे लोग हैं जिनका DRDO में नौकरी करने का सपना होता है. हालांकि, DRDO में नौकरी पाना काफी मुश्किल होता है. अगर आपको देश DRDO में करियर बनाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको बताएंगे कि DRDO में नौकरी करने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए. 

योग्यता

DRDO में  नौकरी पाने के लिए अलग-अलग पद की सिलेबस और परीक्षा अलग होती हैं. जिस उम्मीदवार का DRDO में नौकरी पाने का सपना है उन्हें पहले इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस जैसे सब्जेक्ट में ग्रेजुएट होना जरूरी है. अगर किसी उम्मीदवार को टेक्नीशियन जैसे पदों पर नौकरी करनी है उन्हें 10वीं क्लास में पास होना जरूरी है.

कैसे होती है भर्ती 

इच्छुक उम्मीदवार को डीआरडीओ में वैज्ञानिक बनने के लिए किसी साइंस कोर्स से ग्रेजुएट की डिग्री हासिल करनी होती. पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम  65% मार्क्स के साथ पास करना होता है. इसके बाद DRDO साइंटिस्ट एंट्री टेस्ट को क्रैक करना होगा. हालांकि, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के आधार पर भी भर्ती की जाती है.

सैलरी

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी DRDO में  वैज्ञानिकों की सैलरी ग्रेड के मुताबिक होती है. जिसमें वैज्ञानिक बी एक महीने की सैलरी 56,100 रुपए होती है. वैज्ञानिक सी की 67,700 रूपए , वैज्ञानिक डी की 78,800 रूपए ,  वैज्ञानिक ई की 1,23,100, वैज्ञानिक फ की 1,31,100, वैज्ञानिक जी की 1,44,200, वैज्ञानिक एच की 1,82,200 रुपए सैलरी होती है. इसके अलावा विशिष्ट वैज्ञानिक को हर महीने 2,05,400 रुपये की सैलरी होती है.