हर नौकरी में Excel या स्प्रेडशीट का अच्छा ज्ञान जरूरी नहीं होता. आज ऐसे कई करियर विकल्प मौजूद हैं, जहां सफलता आपकी रचनात्मक सोच, संवाद कौशल, तकनीकी जानकारी या लोगों के साथ काम करने की क्षमता पर निर्भर करती है. अगर Excel आपकी पसंद नहीं है, तो ये विकल्प आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं.
Microsoft Excel लंबे समय से ऑफिस में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले टूल्स में शामिल है।.रिपोर्ट तैयार करना, डेटा संभालना और हिसाब-किताब जैसे कई काम इससे किए जाते हैं लेकिन हर व्यक्ति की रुचि और क्षमता अलग होती है. कई लोगों को स्प्रेडशीट पर काम करना कठिन या उबाऊ लगता है. अच्छी बात यह है कि आज के समय में ऐसे कई करियर मौजूद हैं, जहां Excel मुख्य भूमिका में नहीं होता. इन क्षेत्रों में आपकी सोच, रचनात्मकता, लोगों से बात करने का तरीका और व्यावहारिक कौशल ज्यादा महत्वपूर्ण माने जाते हैं.
अगर आपको कहानी सुनाना और रिसर्च करना पसंद है, तो कंटेंट राइटिंग आपके लिए एक अच्छा करियर हो सकता है. राइटर आर्टिकल, ब्लॉग, वेबसाइट के लिए कंटेंट और मार्केटिंग कंटेंट बनाते हैं. वे स्प्रेडशीट के बजाय शब्दों के साथ ज्यादा समय बिताते हैं.
ग्राफिक डिजाइनर डिज़ाइन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके विज़ुअली (देखने लायक तरीके से) अपने आइडिया बताते हैं. इसमें एक्सेल फॉर्मूले से कहीं ज्यादा क्रिएटिविटी, टाइपोग्राफी और विजुअल स्टोरीटेलिंग मायने रखती है.
प्रोफेशनल फोटोग्राफर शादियों, फैशन, जर्नलिज्म, वाइल्डलाइफ और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में काम करते हैं. उनका ध्यान कंपोजिशन, एडिटिंग और क्लाइंट के साथ अच्छे संबंध बनाने पर होता है.
प्रोफेशनल किचन रेसिपी, टाइमिंग और टीमवर्क से चलते हैं, स्प्रेडशीट से नहीं. चाहे आप किसी रेस्टोरेंट में काम करें या अपनी बेकरी शुरू करें, प्रैक्टिकल स्किल्स ही सबसे जरूरी होती हैं.
कंटेंट बनाना, ऑडियंस को जोड़े रखना और ट्रेंड्स पर नजर रखना इस रोल का मुख्य हिस्सा है. हालांकि बेसिक एनालिटिक्स काम का हिस्सा हो सकते हैं लेकिन एडवांस्ड स्प्रेडशीट स्किल्स की जरूरत शायद ही कभी पड़ती है.
फिटनेस प्रोेफेशनल अपना दिन क्लाइंट्स को कोचिंग देने, वर्कआउट प्लान बनाने और लोगों को उनके हेल्थ गोल्स पाने में मदद करने में बिताते हैं, न कि ढेर सारी डेटा शीट पर काम करने में.
शादियों से लेकर कॉर्पोरेट इवेंट्स तक, प्लानर वेंडर, वेन्यू और मेहमानों के बीच तालमेल बिठाते हैं. इसमें स्प्रेडशीट की जानकारी से ज्यादा ऑर्गनाइजेशन और कम्युनिकेशन स्किल्स मायने रखती हैं.
टूर गाइड कहानी सुनाने और लोकल जानकारी के जरिए जगहों को जीवंत बनाते हैं. यह लोगों से जुड़ा करियर है जिसमें आपको अक्सर डेस्क के पीछे बैठने के बजाय बाहर रहना पड़ता है.
चाहे फैशन, फिल्म, शादी या टेलीविजन में काम करना हो, मेक-अप आर्टिस्ट क्रिएटिविटी, बारीकी और क्लाइंट के साथ बातचीत पर निर्भर करते हैं. यह काम प्रैक्टिकल और आर्टिस्टिक होता है, और इसमें स्प्रेडशीट का काम शायद ही कभी होता है.