Nobel Prize: अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही दुनियाभर की निगाहें नोबेल प्राइज पर टिक गई है. नोबेल प्राइज पाने का सपना जहां अलग-अलग क्षेत्रों के धुरंधरों को होता है, वही पुरुस्कारों की घोषणा का इंतज़ार दुनिया भर के लोग करते हैं. इस साल 6 अक्टूबर से नोबेल सप्ताह की शुरुआत हो गई है.
13 अक्टूबर तक चलनेवाले इस कार्यक्रम में मेडिसिन, फिजिक्स, केमिस्ट्री, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दुनिया के सबसे खास लोगों को सम्मानित किया जाएगा. अमेरिकी वैज्ञानिक मैरी ब्रुनको, फ्रेड राम्सडेल और जापान के शिमोन साकागुची को इस वर्ष का पहला फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मिला है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस देश में सबसे ज्यादा नोबेल पुरस्कार विजेता हैं.
1901 से 2024 तक के वर्षों में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने सबसे ज़्यादा नोबेल पुरस्कार प्राप्त किए हैं, जिसके कुल 423 विजेता हैं. इसके ठीक बाद, यूनाइटेड किंगडम 143 नोबेल प्राप्तकर्ताओं के साथ दूसरे सबसे ज़्यादा नोबेल पुरस्कार विजेता हैं. जर्मनी में भौतिकी और रसायन विज्ञान से लेकर शांति और साहित्य तक, 115 नोबेल पुरस्कार विजेता हैं. 76 नोबेल पुरस्कार विजेताओं के साथ फ्रांस इस सूची में चौथे स्थान पर है.
फ्रांस के नक्शेकदम पर स्वीडन भी जहाँ 34 पुरस्कार विजेता हैं। आपको बता दें कि नोबेल पुरुस्कार की शुरुआत स्वीडन में पैदा हुए रसायनज्ञ और आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल ने की थी. उन्होंने अपनी वसीयत में कहा था कि उनकी अधिकांश संपत्ति का उपयोग नोबेल पुरस्कार प्रदान करने के लिए किया जाए, जो हर साल विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है.
जापान ने भी 31 नोबेल पुरस्कार जीते हैं, जिनमें सबसे हालिया विजेता जापानी वैज्ञानिक शिमोन साकागुची हैं. बात अगर भारत की करें तो रवींद्रनाथ टैगोर 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय थे. तब से, सी. वी. रमन, अमर्त्य सेन और कैलाश सत्यार्थी सहित कई भारतीयों को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुका है.