menu-icon
India Daily

खर्ग द्वीप को क्यों कहा जाता है ईरान की ताकत? जानें यहां पर असल में कितना तेल है

खार्ग द्वीप फारसी खाड़ी में स्थित ईरान का बेहद महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्र है. यहां से ईरान के लगभग 80 से 90 प्रतिशत तेल का निर्यात होता है. इसकी रणनीतिक स्थिति के कारण यह वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में भी बड़ी भूमिका निभाता है.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
खर्ग द्वीप को क्यों कहा जाता है ईरान की ताकत? जानें यहां पर असल में कितना तेल है
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: खर्ग, फारसी खाड़ी में स्थित एक छोटा सा कोरल द्वीप है. इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 7.7 वर्ग मील है. यह ईरान की मुख्य भूमि के दक्षिण-पश्चिमी तट से लगभग 27 मील और होर्मुज जलडमरूमध्य से लगभग 300 मील की दूरी पर स्थित है. 

इसकी भौगोलिक स्थिति ही इसे इतना खास और बेजोड़ बनाती है. ईरान का ज्यादातर समुद्री तट इतना उथला है कि वहां तेल उद्योग में इस्तेमाल होने वाले बहुत बड़े-बड़े कच्चे तेल के टैंकर नहीं आ सकते लेकिन खार्ग की स्थिति अलग है. यहां तट के काफी करीब ही गहरा पानी है, जिससे सुपरटैंकर आसानी से तट तक पहुंच सकते हैं, कच्चा तेल भर सकते हैं और फिर वहां से रवाना हो सकते हैं. 

और क्या है इसकी खासियत?

ईरान के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में मौजूद तेल के कुओं से पाइपलाइनें सीधे इस द्वीप तक आती हैं. ये पाइपलाइनें द्वीप के पूर्वी तट से समुद्र की ओर निकले हुए विशाल लोडिंग जेट्टी यानी जहाजों पर तेल लादने के लिए बने बड़े-बड़े ढांचे पर आकर खत्म होती हैं.

ईरान के समुद्री क्षेत्र में यह उन चुनिंदा जगहों में से एक है, जहां तेल के टैंकरों को लाया जा सकता है. ऑस्टिन में टेक्सास यूनिवर्सिटी के पेट्रोलियम प्रोफेसर ह्यू डेगल ने एक रिपोर्ट के अनुसार कहा, 'पानी इतना गहरा है कि वे किनारे के काफी करीब आ सकते हैं. यह भौगोलिक रूप से अनोखा और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है.'

इस द्वीप को किसने बसाया?

इस द्वीप को मूल रूप से अमेरिकी तेल कंपनी अमोको ने बसाया था, और 1979 की क्रांति के दौरान ईरान ने इस पर कब्जा कर लिया था.

आम दिनों में खर्ग से 1.3 मिलियन से 1.6 मिलियन बैरल तेल गुजरता है. जेपी मॉर्गन और एनर्जी फर्म केप्लर के आंकड़ों के अनुसार मौजूदा युद्ध शुरू होने से पहले के हफ्तों में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा. ईरान ने फरवरी के मध्य में तेल की मात्रा बढ़ाकर लगभग 3 से 4 मिलियन बैरल प्रतिदिन कर दी थी. ऐसा लगता है कि वे अमेरिका के नेतृत्व में होने वाले हमले की आशंका जताते हुए, जितना संभव हो सके, निर्यात को अधिकतम करने की कोशिश कर रहे थे.

जेपी मॉर्गन की ओर से क्या बताया गया?

जेपी मॉर्गन के अनुसार द्वीप पर बैकअप रिजर्व के तौर पर 18 मिलियन बैरल तेल और जमा है. इसे इस संदर्भ में  US Energy Information Administration के अनुसार 2024 में Strait of Hormuz से रोजाना लगभग 20 मिलियन बैरल तेल गुजरा. आम दिनों में खर्ग अकेले ही उस जलमार्ग से गुजरने वाले कुल तेल का 10 प्रतिशत हिस्सा संभालता है. ईरान के कुल तेल निर्यात का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा इसी द्वीप से होकर गुजरता है.