US Israel Iran War LIVE Updates: यूएस-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध अब भी जारी है. इस बीच दुबई और बगदाद में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. इस युद्ध से तेल सप्लाई पर भी खतरा बन गया है, क्योंकि ईरान ने एक अहम समुद्री रास्ते, होर्मुज जलडमरूमध्य से आवाजाही लगभग पूरी तरह रोक दी है. अमेरिका ने कहा है कि उसने अब दूसरे देशों को रूसी तेल खरीदने की इजाजत दे दी है.
इसके अलावा बता दें कि ईरान के खिलाफ एक ऑपरेशन चल रहा था, जिसमें अमेरिका का एक मिलिट्री रीफ्यूलिंग विमान इराक में क्रैश हो गया. मध्य-पूर्व में संघर्ष शुरू होने के बाद से यह अमेरिका के किसी विमान का चौथा ऐसा क्रैश है. वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायली हमलों में ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं. उन्होंने अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे को रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की कठपुतली भी कहा. चलिए जानते हैं मिडिल-ईस्ट वॉर के लेटेस्ट अपडेट्स.
08:37:26 AM
IMPORTANT NOTICE⬇️
— India in Dubai (@cgidubai) March 13, 2026
Extension of Regular Indian Visa/E-Visa and waiver of over stay penalty. to foreigners stuck in India due to the ongoing developments in West Asia pic.twitter.com/UZEAt78y0S
08:36:28 AM
शनिवार को इराक की राजधानी बगदाद में एक वाहन पर हवाई हमला हुआ, जिसमें ईरान समर्थित एक समूह का सदस्य मारा गया.
08:35:13 AM
The Ministry of Interior announces that the relevant authorities are evacuating a number of specified areas as a temporary precautionary measure, in the interest of public safety until the threat has subsided.
— Ministry of Interior - Qatar (@MOI_QatarEn) March 13, 2026
The Ministry urges everyone to rely on official sources for…
07:46:06 AM
मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के साथ ही, दुबई में इंडियन कॉन्सूलेट ने घर लौटने की कोशिश कर रहे हजारों भारतीयों की मदद के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं.
07:45:55 AM
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर US एयरफोर्स के पांच रीफ्यूलिंग विमानों पर हमला हुआ, जिससे वो क्षतिग्रस्त हो गए.
07:45:45 AM
Got information on these Iranian terrorist leaders?
— Rewards for Justice (@RFJ_USA) March 13, 2026
Send us a tip. It could make you eligible for a reward and relocation. pic.twitter.com/y7avkqdGWw
07:45:31 AM
तेहरान में शनिवार आधी रात के बाद ईरान ने इजरायल की ओर मिसाइलों से हमला किया.
07:45:22 AM
सूत्रों के अनुसार, शनिवार को इराक की राजधानी बगदाद में धमाकों की आवाजें सुनी गईं.
07:45:12 AM
रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार तड़के दोहा में धमाकों की आवाजें सुनी गईं. इससे पहले कतर के गृह मंत्रालय ने कहा था कि वह कुछ अहम इलाकों को खाली करवा रहा है.
07:45:00 AM
एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य हमले और तेज करने की कसम खाई. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान की 90 प्रतिशत मिसाइलें पहले ही नष्ट कर दी हैं.
07:44:46 AM
यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने शुक्रवार को कहा कि B-2 स्टेल्थ बॉम्बर 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के तहत एक मिशन को अंजाम देने के लिए रवाना हो गए हैं.