menu-icon
India Daily

G7 समिट में एक तरफ जुटी दुनिया, दूसरी तरफ अकेले रह गए ट्रंप; वायरल फोटो ने मचाया बवाल

G7 शिखर सम्मेलन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो में वैश्विक नेता आपस में बातचीत करते दिखे. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अलग खड़े नजर आए.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
G7 समिट में एक तरफ जुटी दुनिया, दूसरी तरफ अकेले रह गए ट्रंप; वायरल फोटो ने मचाया बवाल
Courtesy: @sidhant

फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दुनिया के कई बड़े नेता एक साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनसे कुछ दूरी पर अकेले खड़े नजर आए. इसी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है.

वायरल तस्वीर ने खींचा लोगों का ध्यान

G7 सम्मेलन की शुरुआत से पहले ली गई एक तस्वीर ने दुनिया भर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. तस्वीर में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनसे अलग खड़े नजर आए. तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया.

G7 बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा

इस साल का G7 सम्मेलन फ्रांस के एवियन-लेस-बेन्स शहर में आयोजित किया गया है. इसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के नेता शामिल हुए हैं. यूरोपीय संघ का प्रतिनिधित्व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन कर रहे हैं. बैठक में अमेरिका और ईरान के बीच हाल में हुए समझौते पर भी चर्चा हुई. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ आगे की बातचीत पहले की तुलना में आसान हो सकती है. उन्होंने यह भी दोहराया कि अमेरिका ईरान को आर्थिक सहायता नहीं देगा.

मध्य पूर्व और यूक्रेन भी एजेंडे में शामिल

सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने मध्य पूर्व की स्थिति पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अधिक जिम्मेदारी के साथ कदम उठाने की बात कही. साथ ही उन्होंने कहा कि लेबनान और सीरिया की स्थिति पर नए तरीके से विचार करने की जरूरत है. बैठक में यूक्रेन युद्ध का मुद्दा भी बैठक में प्रमुख रहा.