G-7 में पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई है. दोनों ने हाथ मिलाए और फिर एक साथ बैठ गए. दोनों जी-7 में भाग लेने के लिए फ्रांस के एवियन शहर में पहुंचे हैं. 16 महीनों के बाद जी-7 के मंच पर हुई इस मुलाकात ने पूरे विश्व में खलबली मचा दी है. सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों नेताओं के बीच लगभग 50 सेकेंड तक बात हई.
जी-7 सम्मेलन के दौरान दुनिया के प्रमुख नेता बैठक के लिए एकत्र हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच दोस्ताना माहौल देखने को मिला. दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और करीब 50 सेकेंड तक बातचीत की. यह मुलाकात समिट की औपचारिक कार्यवाही शुरू होने से पहले हुई. वहां मौजूद अन्य नेताओं और अधिकारियों ने भी इस क्षण को गौर से देखा.
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में कुछ घटनाओं को लेकर भारत और अमेरिका के संबंधों पर चर्चा तेज हुई थी. होर्मुज क्षेत्र में अमेरिकी नेवी की कार्रवाई के दौरान तीन भारतीय नागरिकों की मौत के बाद भारत ने अपनी चिंता और नाराजगी जाहिर की थी. इस मुद्दे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के सामने भारत का पक्ष मजबूती से रखा था. इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. ऐसे माहौल में मोदी और ट्रंप की बातचीत को सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है.
Prime Minister Narendra Modi and US President Donald Trump seen interacting at the G7 Summit in Evian, France.
— ANI (@ANI) June 16, 2026
(Pics: DD News) pic.twitter.com/J7G1CoW1xB
विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों नेताओं की यह संक्षिप्त मुलाकात आगामी औपचारिक वार्ता की भूमिका तैयार कर सकती है. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच विस्तृत बैठक बुधवार शाम को प्रस्तावित है. इस बैठक में व्यापार, रक्षा सहयोग, वैश्विक सुरक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत होती रही है, इसलिए दोनों नेताओं की बातचीत पर दुनिया की नजर बनी हुई है. जी-7 सम्मेलन में यह मुलाकात आने वाले समय में दोनों देशों के संबंधों की दिशा तय करने में भी अहम भूमिका निभा सकती है.