menu-icon
India Daily

यूक्रेनी ड्रोन ने क्रास्नोडार के पास उस्त लाबिंस्क ऑयल डिपो पर किया हमला 

6 जून की रात यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के क्रास्नोडार इलाके में तेल स्टोर करने की एक जगह पर हमला किया. इसके साथ ही कब्जे वाले मारियुपोल में बंदरगाह की इमारतों पर भी हमला किया गया.

Shilpa Shrivastava
यूक्रेनी ड्रोन ने क्रास्नोडार के पास उस्त लाबिंस्क ऑयल डिपो पर किया हमला 
Courtesy: AI

नई दिल्ली: 6 जून की रात यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के क्रास्नोडार इलाके में तेल स्टोर करने की एक जगह पर हमला किया. इसके साथ ही कब्जे वाले मारियुपोल में बंदरगाह की इमारतों पर भी हमला किया गया. इसकी कुछ फोटोज और वीडियो उस्त-लाबिंस्क शहर के लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इनमें दिखाया गया कि ऑयल डिपो में लगी भीषण आग लग गई है. हमले के बाद सुबह-सुबह आसमान में घना काला धुआं उठता देखा गया.

कब्जे वाले मारियुपोल में घना काला धुआं उठते देखा गया. अभी तक यह साफ नहीं है कि असल में किस चीज पर हमला हुआ या कितना नुकसान हुआ. खबरों के अनुसार, यह हमला तब हुआ, जब पश्चिमी रूस और यूक्रेन में रूस के कब्जे वाले इलाकों के ऊपर यूक्रेनी ड्रोन के उड़ने की कई खबर सामने आई. तुला ओब्लास्ट समेत कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनी गई. इसके अलावा सोची शहर के पास रूसी एयर डिफेंस सिस्टम को भी फायरिंग करते देखा गया.

यूक्रेनी सेना ने नहीं कीं कोई आधिकारिक टिप्पणी:

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहा कि रूस की राजधानी की तरफ बढ़ रहे कम से कम 12 ड्रोन मार गिराए गए. इन हमलों को लेकर अभी तक यूक्रेनी सेना ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है. ऐसे में इन दावों को स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना मुश्किल है.

पिछले कुछ समय से यूक्रेन रूस के अंदरूनी इलाकों में मौजूद ठिकानों पर हमला कर रहा था जिसके लिए वो लंबी दूरी के ड्रोन का ज्यादा इस्तेमाल कर रहा है. बता दें कि ये हमले मुख्य तौर पर तेल रिफाइनरियों, बंदरगाहों, सप्लाई लाइनों और उन फैक्ट्रियों पर केंद्रित होते हैं जो रूस की युद्ध कोशिशों में मदद करती हैं.