menu-icon
India Daily

अमेरिका ने नक्शा जारी कर उड़ाई पाकिस्तान की नींद, PoK को माना भारत का हिस्सा; शहबाज और मुनीर के लिए बड़ा झटका

एक ऑफिशियल अमेरिकी मैप में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है. यह मैप भारत-अमेरिका ट्रेड डील के फ्रेमवर्क के दौरान सामने आया.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
अमेरिका ने नक्शा जारी कर उड़ाई पाकिस्तान की नींद, PoK को माना भारत का हिस्सा; शहबाज और मुनीर के लिए बड़ा झटका
Courtesy: @varunx18 X account

नई दिल्ली: अमेरिका से आई खबरों ने पाकिस्तान में हलचल मचा दी है. अमेरिका और भारत ने एक ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी किया है लेकिन इससे पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है. अमेरिका ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत का हिस्सा मान लिया है. भारत हमेशा से कहता रहा है कि PoK भारत का अभिन्न अंग है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है. 

अब, अमेरिका ने भी भारत के इस रुख का समर्थन किया है. अमेरिका द्वारा जारी किए गए नक्शे में साफ तौर पर दिखाया गया है कि पाकिस्तान का कब्जा अवैध है और PoK भारत का हिस्सा है. अमेरिका ने एक ऐसा नक्शा जारी किया है जिसने पाकिस्तान को अंदर तक हिला दिया है. 

नक्शे में क्या-क्या दिखाया गया है?

भारत और अमेरिका के बीच नए अंतरिम व्यापार समझौते के बारे में जानकारी देते समय यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव यानी USTR द्वारा इस्तेमाल किया गया नक्शा शहबाज और मुनीर के होश उड़ा देगा. अमेरिका द्वारा जारी किए गए नक्शे में पूरे कश्मीर क्षेत्र को भारत का हिस्सा दिखाया गया है. इस नक्शे में कोई नियंत्रण रेखा या विवादित क्षेत्र नहीं दिखाया गया है. सब कुछ साफ तौर पर भारत का हिस्सा दिखाया गया है.

यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के अंतरिम फ्रेमवर्क से संबंधित जानकारी पोस्ट की. इस पोस्ट में अमेरिकी उत्पादों जैसे ट्री नट्स, ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन्स, रेड सोरघम, फल आदि के लिए भारत में नए बाजार खोलने पर चर्चा की गई थी.  हालांकि, इस पोस्ट के साथ जारी किए गए नक्शे ने सबका ध्यान खींचा. अमेरिका ने यह नक्शा जारी किया है, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत का हिस्सा दिखाया गया है.

अमेरिका की ओर से क्या है बड़ा संकेत?

अमेरिका द्वारा जारी किया गया यह नक्शा सिर्फ एक तस्वीर नहीं है. यह अमेरिका की सोच का एक महत्वपूर्ण संकेत है. एक आधिकारिक अमेरिकी अकाउंट से इस तरह का नक्शा सामने आने का मतलब है कि वाशिंगटन भारत की स्थिति को स्वीकार कर रहा है. यह भी बताता है कि PoK मुद्दे पर अब अमेरिका न्यूट्रल नहीं रहा है. यह हाल ही में हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील के साथ हुआ है. 

पाकिस्तान को क्यों लगा झटका?

अमेरिका का यह कदम पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका है. पाकिस्तान ने दशकों से PoK पर अवैध कब्जा कर रखा है.  इस मामले में यह भारत के लिए अच्छी खबर है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर को इस मैप को ध्यान से देखना चाहिए.