menu-icon
India Daily

VIRAL VIDEO: चाकू छोड़िए... आरी से भी नहीं कट रहा पनीर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश

सोशल मीडिया पर पनीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स उसे आरी से काटने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. पनीर के बेहद सख्त होने पर लोग हैरानी जता रहे हैं.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
VIRAL VIDEO: चाकू छोड़िए... आरी से भी नहीं कट रहा पनीर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
Courtesy: @IndiaDaily_24X7 X Account

सोशल मीडिया पर आए दिन खाने-पीने की चीजों से जुड़े अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी किसी अनोखी डिश का वीडियो लोगों का ध्यान खींचता है, तो कभी खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पनीर के बड़े टुकड़े को आरी से काटने की कोशिश करता नजर आ रहा है. हैरानी की बात यह है कि पूरी ताकत लगाने के बावजूद पनीर आसानी से नहीं कट रहा है.

आमतौर पर पनीर को एक मुलायम खाद्य पदार्थ माना जाता है. इसे चाकू से आसानी से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जा सकता है. लेकिन वायरल वीडियो में दिख रहा पनीर इतना सख्त नजर आ रहा है कि उसे काटने के लिए आरी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पनीर इतना कठोर कैसे हो सकता है.

वीडियो में एक शख्स पनीर के बड़े टुकड़े पर आरी चलाता दिखाई देता है. वह पूरी ताकत लगाकर उसे काटने की कोशिश करता है, लेकिन पनीर आसानी से नहीं कटता. उसकी इस कोशिश को देखकर ऐसा लगता है जैसे वह किसी खाद्य पदार्थ के बजाय पत्थर का टुकड़ा काट रहा हो. यही वजह है कि वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने पनीर के सख्त होने की वजह बताते हुए लिखा कि अगर पनीर को करीब 12 घंटे तक फ्रीजर में रख दिया जाए, तो वह जमकर काफी कठोर हो सकता है. यूजर के मुताबिक, वीडियो में भी ऐसा ही हुआ होगा. वहीं, दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा कि अगर पनीर को आरी से काटना पड़ रहा है, तो इसे खाने के लिए क्या दांत भी लोहे के लगवाने पड़ेंगे. एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि इसके लिए सिर्फ लोहे के दांत ही नहीं, बल्कि लोहे का लीवर भी चाहिए होगा.