menu-icon
India Daily

टेक ऑफ होते ही निकल गया प्लेन का पहिया, सकते में आई विमान पर सवार 249 जान, देखें Video

United Airlines Plane Landing: अमेरिका में एक यात्री विमान को उड़ान भरने के कुछ सेकेंड बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. हालांकि किसी प्रकार की कोई जानहानि की जानकारी सामने आई है.

India Daily Live
टेक ऑफ होते ही निकल गया प्लेन का पहिया, सकते में आई विमान पर सवार 249 जान, देखें Video

United Airlines Plane Landing: अमेरिका में एक यात्री विमान बोइंग 777 जेटलाइनर को गुरुवार को लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. यह विमान सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद जापान के लिए रवाना हुआ था. विमान के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उसका एक पहिया निकलकर एयरपोर्ट की पार्किंग लॉट में आ गिरा. इसके बाद विमान को आनन-फानन में अगले हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इस विमान पर कुल 249 यात्री सवार थे. 

विमान के उड़ने के बाद उसका पहिया टूटने की घटना को सोशल मीडिया पर खासा देखा जा रहा है. यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान के सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही पहिया गिरते हुए दिख रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, विमान से पहिया निकलने के बाद वह जमीन पर गिरा और फिर जोर से उछलकर एयरपोर्ट के पार्किंग लॉट में जा गिरा. अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं.  इसके बाद विमान को पास के हवाई अड्डे लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर उतारा गया. 

यूनाइटेड एयरलाइंस ने बताया कि जापान के ओसाका शहर जाने वाले विमान में 249 लोग सवार थे. विमान में 235 यात्री और 14 क्रू मेंबर के सदस्य थे. राहत की बात यह रही कि इस पूरे हादसे में किसी प्रकार की कोई जानहानि का नुकसान नहीं हुई. हवाई मामलों के जानकारों का कहना है कि पहिया टूटने की घटना बेहद दुर्लभ है. यह कोई बड़ी सुरक्षा खामी का संकेत नहीं है.