MEA On Indians Stuck In Russian Army: भारत सरकार ने रूस में काम करने पर ठगे गए भारतीय नागरिकों के मसले को रूसी सरकार के सामने सख्ती से उठाया है. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि लगभग 20 भारतीयों ने हमसे संपर्क साधा है, जो भारत वापस आना चाहते हैं. इन भारतीयों को मानव तस्करी रैकेट में धोखा दिया गया था.
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि उन्हें झूठ बोलकर सेना में भर्ती किया गया है. यह मानव तस्करी का मामला है. हम लोगों से आग्रह करते हैं कि किसी तरह के किसी भी झांसे में न आएं.
विदेश मंत्रालय ने एक बयान के माध्यम से बताया कि भारत सरकार ने रूस में काम के नाम पर ठगे गए भारतीयों का मुद्दा सख्ती से उठाया है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि रूस में लगभग 20 भारतीय फंसे हैं.
विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि रूस में काम का बहाना बनाकर भारतीयों को भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू हो चुकी है. CBI ने इस मामले में कई शहरों में छापेमारी की है और केस फाइल किया है.
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय नागरिकों से आग्रह है कि वे किसी एजेंट के झांसे में न आएं जो रूस में हेल्पर की नौकरी दिलाने का वादा करता हो. यह आपके जीवन के जोखिम और खतरे से भरा है. भारत सरकार अपने नागरिकों की जल्द रिहाई के लिए रूसी सरकार से लगातार बातचीत कर रही है.
VIDEO | "Several Indian nationals have been duped to work with the Russian army. We have strongly taken up the matter with the Russian government for early discharge of such Indian nationals. Strong action has been initiated against agents and unscrupulous elements who recruited… pic.twitter.com/g5dSD8Fcak
— Press Trust of India (@PTI_News) March 8, 2024