menu-icon
India Daily

आसमान में दिखेगा सदी का सबसे खूबसूरत नजारा, जब एक साथ परेड करते नजर आएंगे 6 ग्रह

Parade of Planets: अगर आपको खगोल विज्ञान या आकाशीय घटना में रुचि है तो आपके लिए जून का पहला हफ्ता खास होने वाला है. इस समय में एक साथ 6 ग्रह एक कतार में आने वाले हैं जो नजारा आपको रोमांचित कर देगा. आइये जानें डिटेल

India Daily Live
आसमान में दिखेगा सदी का सबसे खूबसूरत नजारा, जब एक साथ परेड करते नजर आएंगे 6 ग्रह
Courtesy: Social Media

Planets Parade: हमारा आकाश इतना बड़ा है कि यहां हर पल कोई ना कोई घटना होती रहती हैं. इन्हें आम लोगों का आसानी से देख पाना मुश्किल होता है. सौरमंडल ग्रहों के निरंतर गतिमान होने के साथ कई बा दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय घटनाओं का संयोग बनता है. ये खगोल विज्ञान या आकाशीय घटना में रुचि रखने वालों के लिए काफी रुचिकर होता है. ऐसा ही एक घटना जून के पहले हफ्ते में हो रही है जिसमें 6 ग्रह एक सीधी रेखा में नजर आएंगे. इसे ‘परेड ऑफ द प्लैनेट्स’ या ‘ग्रहों की परेड’ भी कहा जा रहा है.

ये अनोखी खगोलीय घटना 3 जून को होगी. इसमें 6 ग्रह- बुध (Mercury), मंगल (Mars), बृहस्‍पति (Jupiter), शनी (Saturn), यूरेनस (Uranus) और नेप्‍च्‍यून (Neptune) एक सीध में दिखाई देंगे. इसे ग्रह संरेखण या प्लेनेटरी अलायमेंट कहते हैं. इस दौरान 6 ग्रह एक सीधी रेखा में या करीब दिखाई देते हैं.

कैसे देख सकते हैं?

डेलीमेल UK की रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रमा की रोशनी से ग्रहों की चमक थोड़ी फीकी पड़ जाएगा. वहीं बुध की सूर्य से नजदीकी के कारण फीका हो जाएगा. इस कारण इन्हें खुली आंखों से देखना मुश्किल होगा. वहीं मंगल, शनि और बृहस्पति ग्रह लोग खुली आंखों से देख पाएंगे लेकिन इनका दृश्य धुंधला होगा. इसके अलावा यूरेनस और नेप्‍च्‍यून दूरबीनों के इस्‍तेमाल से देखा जा सकेगा.

इस बार चूके तो फिर कब

अगर आप इस साल इस घटना को नहीं देख पाए तो इसमें उदास होने वाली बात नहीं हैं. ग्रहों का संरेखण दुर्लभ जरूर है लेकिन ये अलग-अलग ग्रहों के कॉम्बिनेशन में होता रहता है. हालांकि, हर बार अलग-अलग ग्रह और अलग संख्या में अलायमेंट बनता है. नासा के वैज्ञानिक बिल कुक के अनुसार ऐसे पिछली बार मार्च 2023 में हुआ था. तब बुध, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस और मंगल पांच ग्रहों के संरेखण बना था.

कब कब बनेगा संयोग

3 जून 2024
28 अगस्त 2024
18 जनवरी 2025
28 फरवरी 2025
29 अगस्त 2025

कहां और कब दिखेगा

इस घटना को सबसे आसानी से पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध के देशों से आसानी से देखा जा सकता है. इसके लिए आपको सुबह उठना होगा. रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर और उसके आसपास के इलाकों ये घटना 3 जून को सुबह दिखेगी. हालांकि, इसे देख पाने के लिए यंत्रों के साथ ही अच्छे मौसम की मेहरबानी जरूरी है.