Ukraine Drone Attack: यूक्रेन ने रूस के बहुत अंदर एक बड़ा ड्रोन हमला किया. सैटेलाइट फोटोज और रिपोर्टों के अनुसार, इस हमले ने कई रूसी हवाई ठिकानों को गंभीर नुकसान पहुंचाया और रूस के कई पावरफुल बॉम्बर फ्लाइट्स को नष्ट कर दिया है. यूक्रेन ने सीमा के करीब कंटेनरों से लॉन्च किए गए लगभग 117 ड्रोन का इस्तेमाल किया. इन ड्रोन ने कम से कम चार रूसी एयरबेस को निशाना बनाया. सैटेलाइट फोटोज और ड्रोन वीडियो ने इनमें से कुछ जगहों पर हुए नुकसान की पुष्टि की.
सबसे ज्यादा प्रभावित एयरबेस में से एक साइबेरिया के इरकुत्स्क में स्थित बेलाया था. कैपेला स्पेस ने कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें स्पेशल रडार सैटेलाइट फोटोज ने इस एयरबेस को बड़ा नुकसान होते दिखाया गया. हालांकि, फोटो क्लियर नहीं थी लेकिन यह ब्लैक और व्हाइट कलर में था. फिर भी विशेषज्ञ नष्ट हुए विमानों की पहचान कर सकते थे.
जेम्स मार्टिन सेंटर के एक रिसर्चर जॉन फोर्ड ने पुष्टि कर बताया कि करीब दो टीयू-22 बॉम्बर और चार टीयू-95 बॉम्बर या तो नष्ट हो गए या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. ये फ्लाइट बड़े, लंबी दूरी के जेट हैं जिनका इस्तेमाल रूस यूक्रेन पर हमला करने के लिए करता है. मरमंस्क में एक अन्य एयरबेस, जिसे ओलेन्या कहा जाता है, को भी नुकसान पहुंचा. वीडियो फुटेज में दो विमानों में आग लगी हुई और तीसरे में विस्फोट हुआ.
रूसी रक्षा मंत्रालय ने स्वीकार किया कि यूक्रेन ने मरमंस्क, इरकुत्स्क, इवानोवो, रियाजान और अमूर में एयरबेस को निशाना बनाया था. जबकि कुछ हमलों को रोक दिया गया था, अन्य विमान जैसे मरमंस्क और इरकुत्स्क में आग लग गई. रूस ने जांच शुरू कर दी है. एक वरिष्ठ रूसी अधिकारी दिमित्री मेदवेदेव ने चेतावनी दी कि रूस जवाबी हमला करेगा.