नई दिल्ली: चिली की राजधानी सैंटियागो में एक भीषण हादसा हुआ. यहां पर लिक्विड गैस ले जा रहे एक ट्रक के पलटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसमें करीब 4 लोगों की मौत हो गई. पुलिस चीफ के अनुसार, इस दौरान 17 लोग घायल हो गए. उन्होंने कहा कि ट्रक के ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और वह क्रैश हो गया है.
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में मरने वालों में ट्रक ड्राइवर भी शामिल था. प्रॉसिक्यूटर ऑफिस इस बात की जांच कर रहा है कि यह हादसा कैसे हुआ. बता दें कि यह ट्रक लोकल गैस कंपनी गैस्को का था. सोशल मीडिया पर इस एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में धमाके की जगह पर आग की लपटें दिखाई दे रही हैं.
यह हादसा सैंटियागो के उत्तरी इलाके रेंका में हुआ. फायरफाइटर्स के मुताबिक, यह धमाका लगभग 150 से 200 मीटर के दायरे में हुआ. इससे करीब 50 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. सैंटियागो मेट्रोपॉलिटन इलाके के गवर्नर क्लाउडियो ओरेगो के मुताबिक, पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. ओरेगो ने कहा, "एक व्यक्ति का शरीर 100% जल गया है और उसकी जान को खतरा है."
Tragična nesreča v Čilu 🇨🇱, eksplozija vlačilca cisterne z utekočinjenim plinom.https://t.co/gUc7whnesw pic.twitter.com/mSb1pX9TvV
— Schall_abweiser0002 (@Schallabweiser2) February 20, 2026
हादसे के तुरंत बाद ठंडी लिक्विड गैस हाई प्रेशर में निकली. अचानक निकलने से तेजी से फैलने वाला एक घना सफेद बादल बना, जो जमी हुई गैस के साथ कंडेंस्ड वॉटर वेपर के रिएक्ट करने से बना था और कुछ ही सेकंड में कई लेन में फैल गया.
ट्रक के पलटने के तुरंत बाद भाप का एक बड़ा गुबार निकला, जो सड़क पर तेजी से फैल गया. कार और एक मोटरसाइकिल समेत कई गाड़ियां सीधे उसके रास्ते में आ गईं. इस गुबार ने पुल के नीचे के इलाके को घेर लिया, जिससे जो लोग ड्राइव कर रहे थे, उन्हें समय नहीं मिला. मामले की जांच चल रही है. एक पुलिस चीफ ने कन्फर्म किया कि क्रैश होने से पहले ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया था.]