menu-icon
India Daily

G7 समिट में PM मोदी और ट्रंप के बीच होगी द्विपक्षीय बैठक, जानें क्या हो सकते हैं अहम मुद्दे

फ्रांस में जी7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से द्विपक्षीय बैठक करने वाले हैं. इस दौरान किन-किन मुद्दों पर चर्चा होगी, ये हम आपको यहां बता रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
G7 समिट में PM मोदी और ट्रंप के बीच होगी द्विपक्षीय बैठक, जानें क्या हो सकते हैं अहम मुद्दे
Courtesy: AI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में चल रहे G7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से द्विपक्षीय बैठक करने वाले हैं. दोनों नेताओं के बीच यह करीब 18 महीने बाद पहली आमने-सामने मुलाकात होगी. समिट स्थल पर दोनों नेताओं ने पहले ही गर्मजोशी से हाथ मिलाया और थोड़ी देर बातचीत भी की. बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा होने की उम्मीद है.

बैठक में ये मुद्दे अहम रहेंगे:

इस बैठक के अहम मुद्दों में पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति और हार्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा, ऊर्जा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच लंबे समय का सहयोग और द्विपक्षीय व्यापार समझौता (जो अब अंतिम चरण में है) शामिल है. सूत्रों के अनुसार, व्यापार समझौते पर अगले कुछ हफ्तों में काम पूरा हो सकता है. दोनों देश लंबे समय से ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर काम कर रहे हैं.

समुद्री सुरक्षा पर PM मोदी का जोर: 

इससे पहले G7 समिट के एक सत्र में PM मोदी ने सभी देशों से अपील की कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित रखा जाए जिससे नाविक बिना डर के अपना काम कर सकें. यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले ओमान के पास अमेरिकी सैन्य हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी. 

PM मोदी ने कहा कि हार्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है और कई भारतीयों की जान भी जा चुकी है. यह मुलाकात भारत-अमेरिका के रणनीतिक संबंधों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है. दोनों नेता सुरक्षा, व्यापार, ऊर्जा और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे.