menu-icon
India Daily

Iran-US War: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा दावा, बताया कब खत्म होगा ईरान-अमेरिका तनाव; इजरायल को लेकर कह दी बड़ी बात

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जल्द खत्म हो सकता है. उन्होंने इजरायल की मंशा, ट्रंप के फैसले और होर्मुज जलडमरूमध्य से बढ़ते ऊर्जा संकट पर भी बड़ा बयान दिया.

Dhiraj Kumar Dhillon
Iran-US War: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा दावा, बताया कब खत्म होगा ईरान-अमेरिका तनाव; इजरायल को लेकर कह दी बड़ी बात
Courtesy: Social Media

 

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान भी चौधराहट करने में लगा है. ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता करते- करते पाकिस्तान अब यह भी बताने लगा है कि अमेरिका और ईरान के ‌बीच युद्ध कब खत्म होगा। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने युद्ध खत्म होने की भविष्यवाणी कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था. यह चौंकाने वाला बयान ख्वाजा आसिफ ने पकिस्तानी न्यूज चैनल “जियो न्यूज” पर एक साक्षात्कार के दौरान दिया है. 

बोले- इजरायल युद्ध के लिए छटपटा रहा है

इतना ही नहीं पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने इजरायल को लेकर भी बड़ी बात कह दी है. ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि सीजफायर के बीच इजरायल हमले के लिए छटपटा रहा है. वह फिर से युद्ध शुरू करना चाहता है लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति वहां की जनता के दबाव में इस युद्ध से निकलना चाहते हैं. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने यह दावा भी किया है अमेरिका भी ईरान पर फिर से हमले शुरू करने के लिए तैयार था लेकिन आखिरी वक्त पर डोनाल्ड ट्रंप ने हमले का इरादा बदल दिया.

दूसरे देशों में नहीं खपेगी अमेरिकी सेना

ख्वाजा आसिफ ने जियो न्यूज को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि इजरायल और भी कई देशों पर हमला करना चाहता है लेकिन अमेरिका अब किसी और देश के साथ लड़ाई में नहीं जाना चाहता. दरअसल अमेरिकी जनता नहीं चाहती है उनके सैनिक दूसरे देश की लड़ाई लड़ें. बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद छह सप्ताह तक युद्ध चला और फिलहाल सीजफायर लागू है. ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के चलते दुनिया का सबसे अहम समुद्री व्यापारिक मार्ग “होर्मुज जलडमरूमध्य” है, जिससे पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट बढ़ रहा है और तेल की कीमतें बढ़ रही हैं.

ईरान ने अमेरिका के सामने भेजा नया प्रस्ताव

ईरान की ओर से पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया शांति प्रस्ताव भेजा गया है, दूसरी ओर कूटनीतिक बातचीत के लिए बेहतर माहौल तैयार करने के इरादे से अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगाए प्रतिबंधों को अस्थाई रूप से हटाने की बात कही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक बयान भी दिया है कि शांति समझौते के लिए दोनों पक्ष फिलहाल गंभीर बातचीत में हैं, लेकिन ट्रंप अभी भी इस शर्त पर डटे हुए हैं कि ईरान के पास कोई परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए.