menu-icon
India Daily

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, खाड़ी देशों के आग्रह पर रोक दिया हमला, ईरान को तबाह करने की थी तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि ईरान पर वह बड़े हमले की तैयारी कर चुके थे लेकिन खाड़ी देशों के अनुरोध पर उन्होंने सैन्य कार्रवाई रोक दी. हालांकि ईरानी मीडिया द्वारा अलग दावे किए जा रेह हैं. 

auth-image
Shanu Sharma

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ जंग को लेकर हर दिन एक नया बयान दे रहे हैं. उन्होंने आज ऐलान किया कि अमेरिका 18 मई को बड़ा हमला करने की तैयारी में था, लेकिन फिलहाल इस हमले को रोक दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला खाड़ी देश यानी संयुक्त अरब अमीरात, कतर और सऊदी अरब के अनुरोध पर किया गया है. हालांकि ईरानी रिपोर्ट के मुताबिक सच्चाई कुछ और ही है. 

ईरानी मीडिया का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान की शक्तियों के बारे में पता चल चुका है, जिसके बाद ट्रंप अब ईरान से लड़ाई जारी नहीं रखना चाहते हैं. इस मुद्दे पर पेंटागन में अभी टेंशन का माहौल है. अगर आप इस मुद्दे को और भी ज्यादा बेहतर तरीके से समझना चाहते हैं तो इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.