menu-icon
India Daily

अमेरिकी संसद के स्पीकर बने माइक जॉनसन, ट्रंप के हैं करीबी

अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने अपना नये स्पीकर का चुनाव कर लिया है. हाउस के नए स्पीकर के रूप में माइक जॉनसन ने शपथ ली है.

Shubhank Agnihotri
अमेरिकी संसद के स्पीकर बने माइक जॉनसन, ट्रंप के हैं करीबी

नई दिल्लीः अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रिपब्लिकन पार्टी के सांसद माइक जानसन को बुधवार को अपने अध्यक्ष के रूप में चुना है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 11 मतों से पराजित कर दिया. माइक जानसन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप के करीबी माने जाते हैं. जानसन के चयन के साथ ही 3 हफ्ते से खाली पड़े स्पीकर के पद का चुनाव हो गया. माइक ने इस दौरान शपथ ग्रहण भी कर ली.

लोगों का विश्वास बहाल करना प्राथमिकता

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य आपकी सेवा करना और सदन में लोगों का विश्वास बहाल करना है. अमेरिकी संसद प्रतिनिधिसभा में लुइसियाना का प्रतिनिधित्व करने वाले 51 साल के जॉनसन को रिपब्लिकन पार्टी का भारी समर्थन हासिल हुआ. जॉनसन को 220 वोट मिले तो उनके प्रतिद्वंदी हकीम जेफ्रीज  को 209 वोट मिले.

ट्रंप ने की माइक की तारीफ

प्रतिनिधिसभा में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों की संख्या 221 और डेमोक्रेट सदस्यों की संख्या 212 है. जॉनसन को जीत की शुभकामनाएं देते हुए ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है कि वे कि एक शानदार स्पीकर होंगे. उन्होंने कहा कि जॉनसन के बारे में उन्होंने कभी नकारात्मक बातें नहीं सुनी हैं. वे सभी को अच्छे लगते हैं.

 

इजरायल के समर्थन में पेश करेंगे प्रस्ताव

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के नए रिपब्लिकन स्पीकर ने बुधवार को कहा कि सदन का नेतृत्व करते हुए उनका पहला काम हमास आतंकियों के खिलाफ इजरायल के समर्थन में एक प्रस्ताव लाना होगा. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि अमेरिका के मध्य-पूर्व में सबसे बड़े सहयोगी पर हमला हो रहा है. 2016 में पहली बार चुने गए दशकों में सबसे कम उम्र के स्पीकर होंगे.

 

 

 

यह भी पढ़ेंः अफगानिस्तान में फिर भूकंप के झटके, 4.3 रही रिक्टर पैमाने पर तीव्रता