menu-icon
India Daily

अफगानिस्तान में फिर भूकंप के झटके, 4.3 रही रिक्टर पैमाने पर तीव्रता

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में फिर से भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है. भूकंप के इन झटकों को गुरुवार तड़के लगभग 1 बजे के आसापस महसूस किया गया.

Shubhank Agnihotri
अफगानिस्तान में फिर भूकंप के झटके, 4.3 रही रिक्टर पैमाने पर तीव्रता

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में फिर से भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है. भूकंप के इन झटकों को गुरुवार तड़के लगभग 1 बजे के आसापस महसूस किया गया.भूकंप का केंद्र 150 किमी की गहराई में था. आपको बता दें कि 15 दिन के अंदर चौथी बार अफगानी धरती भूकंप से कांपी है. 11 अक्टूबर को हेरात में आए विनाशकारी भूकंप में 4000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी. हजारों घर जमींदोज हो गए थे. पृथ्वी की ऊपरी सतह सात टेक्टॉनिक प्लेटों से मिलकर बनी है. जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं तो भूकंप का खतरा पैदा होता है. भूकंप तब आता है जब ये प्लेटें एक-दूसरे के क्षेत्र में घुसने की कोशिश करती हैं. ये प्लेट जब आपस में रगड़ती हैं, ऊपर चढ़ती हैं यह एक-दूसरे से दूर जाती हैं तब भूकंप पैदा होता है.

 

 

यह भी पढ़ेंः हमास को आतंकी संगठन घोषित करे भारत, इजरायल ने मांगा समर्थन