menu-icon
India Daily

चीन में भयानक हादसा, भीषण आग लगने से 39 लोगों की मौत, मौके पर पहुंचा बचाव दल 

China Fire: चीन के जियांग्शी प्रांत में दुकानों के बेसमेंट में भयानक आग लगने के कारण 39 लोगों की मौत हो गई है. गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि सरकार ने घायलों की संख्या के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. 

Shubhank Agnihotri

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जियांग्शी प्रांत के शिन्यू शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दोपहर के समय आग की लपटें देखी गईं. आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने बचाव दल और अग्निशमन की टीम को मौके पर तैनात किया है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो और तस्वीरों में आग की भयंकर लपटों को देखा जा रहा है. आग के कारण पैदा हुए धुएं ने पूरे आसमान के रंग को काला कर दिया. आग से बचने के लिए लोग इमारत की खिड़कियों से कूदते नजर आए. 

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आग के कारणों की पड़ताल के लिए एक जांच समिति का गठन किया है. यह समिति इस तरह के होने वाले हादसों के नुकसान की समीक्षा करेगी. 

इससे पहले हेनान प्रांत में स्कूल के छात्रावास में आग लग जाने के कारण 13 बच्चों की मौत हो गई थी. पुलिस ने लापरवाही के आरोप में हॉस्टल स्टाफ के सात लोगों को गिरफ्तार किया था.