menu-icon
India Daily

कतर में हेलिकॉप्टर क्रैश, छह लोगों की गई जान; जानिए क्या है हादसे के पीछे का सच

कतर में तकनीकी खराबी के कारण सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है. बचाव कार्य तेजी से जारी है और हादसे का कारण तकनीकी समस्या बताया गया है.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
कतर में हेलिकॉप्टर क्रैश, छह लोगों की गई जान; जानिए क्या है हादसे के पीछे का सच
Courtesy: @Fahadnaimb x account

नई दिल्ली: कतर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक सैन्य हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है. यह हादसा कतर के समुद्री क्षेत्र में हुआ, जिसकी पुष्टि Qatar Ministry of Interior ने रविवार को यानी आज की. 

Qatar Ministry of Defence ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी ही इस हादसे की मुख्य वजह है. बयान के अनुसार यह हेलीकॉप्टर नियमित निगरानी मिशन पर था और अचानक तकनीकी समस्या के चलते नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह समुद्र में गिर गया.

क्या इस हादसे का युद्धों से है संबंध?

यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब मध्य पूर्व के हालात पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं. अमेरिका,इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव ने पूरे क्षेत्र को संवेदनशील बना दिया है. हालांकि अब तक इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना का इन भू-राजनीतिक तनावों से कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है.

कैसी है अभी स्थिति?

हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. General Directorate of Coasts and Borders Security की मरीन सर्च एंड रेस्क्यू टीम इस ऑपरेशन का नेतृत्व कर रही है. इसके साथ ही Qatar International Search and Rescue Group को भी तैनात किया गया है, जो कठिन समुद्री परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए जानी जाती है.

अधिकारियों ने क्या बताया?

अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि मृतकों की राष्ट्रीयता क्या है या वे सैन्य कर्मी थे या नागरिक. लापता व्यक्ति की तलाश के लिए विशेष टीमों को लगातार लगाया गया है और समुद्र में व्यापक स्तर पर खोज अभियान जारी है.

सरकार ने कहा है कि बचाव दल पूरी तेजी से काम कर रहे हैं और हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि लापता व्यक्ति को जल्द से जल्द खोज लिया जाए. इस हादसे ने कतर में शोक की लहर पैदा कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.