menu-icon
India Daily

भारत को चीन के हाथ खोने वाली टिप्पणी पर ट्रंप के बदले सुर, अब दे डाला ये बयान

Trump Responds To Lost India Statement: हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने भारत और रूस को चीन के हाथ  खो दिया है. अब इस पर ट्रंप ने टिप्पणी देते हुए कहा है कि उन्हें ऐसा नहीं लगता है.

Shilpa Shrivastava
भारत को चीन के हाथ खोने वाली टिप्पणी पर ट्रंप के बदले सुर, अब दे डाला ये बयान

Trump Responds To Lost India Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वो चीन के हाथों भारत और रूस को खो चुका है. अब उन्होंने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि उन्हें नहीं लगता है कि यह सच है. उन्होंने भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने के फैसले पर निराशा व्यक्त की. उन्होंने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ पर भी चर्चा की.

ट्रंप से पूछा गया कि वह चीन के हाथों भारत और रूस को खोने के लिए किसे जिम्मेदार मानते हैं तो ट्रंप ने जवाब दिया कि उन्हें ऐसा नहीं लगता. उन्होंने कहा कि वह इस बात से नाराज हैं कि भारत लगातार रूस से तेल खरीद रहा है, लेकिन उन्होंने भारतीय नेताओं को अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया है. 

पीएम मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं- ट्रंप

ट्रंप ने अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50% टैरिफ पर भी बात की, जो काफी ज्यादा है. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि उनके भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं. साथ ही ट्रंप ने रोज गार्डन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी जिक्र किया. ट्रंप की यह टिप्पणी चीन के तियानजिन में हुई SCO की बैठक में भारत, रूस और चीन के नेताओं के मिलने के बाद आई. 

अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट पर ट्रंप ने लिखा था, "लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है. ईश्वर करे कि उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो!" इस बयान ने कुछ हलचल मचा दी, क्योंकि इसका मतलब यह था कि अमेरिका इन देशों में अपना प्रभाव खो रहा है.

भारत ने टिप्पणी देने से किया इनकार: 

भारत ने ट्रंप की टिप्पणियों पर सीधे प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि वो उनकी टिप्पणियों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत व्यापार संबंधी मुद्दों पर अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखेगा.