मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव तेजी से बढ़ रहा है. ईरान की ओर से सोमवार की सुबह कुवैत पर बड़ा हमला किया गया. मिल रही जानकारी के मुताबिक तेहरान ने कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन की बौछार कर दी, जिससे पूरे देश में सायरन बजने लगा.
कुवैत न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक पूरे देश में सायरन की आवाज सुनी गई. सेना की ओर से एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया है. ताकि दुश्मन द्वारा किए गए हमले का ज्यादा फर्क नहीं पड़े. हालांकि लोगों में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित जगहों की ओर भाग रहे हैं.
अपडेट जारी है...