menu-icon
India Daily

अब नहीं थमेगी जंग! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर माइंस बिछा रहा ईरान, अमेरिका ने 16 जहाजों को उड़ाने का किया दावा

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर समुद्री माइंस बिछाना शुरू कर दिया है. हालांकि राश्ट्रपति डोनाल्ड ने दावा किया है कि उनके सैनिकों ने माइंस बिछाने वाले 16 जहाजों को नष्ट कर दिया है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
अब नहीं थमेगी जंग! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर माइंस बिछा रहा ईरान, अमेरिका ने 16 जहाजों को उड़ाने का किया दावा
Courtesy: X (@TruthTrumpPost)

नई दिल्ली: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष अब अपने चरम पर  पहुंच चुका है. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को युद्ध का नया मोर्चा बना दिया है, रिपोर्ट के मुताबिक इन मार्गों पर समुद्री माइंस बिछाना शुरू कर दिया है, जिसकी वजह से ऊर्जा और तेल आपूर्ति की गंभीर खतरा पूरी दुनिया पर मंडरा रहा है.

सूत्रों की मानें तो ईरान के पास अपनी छोटी नावों और माइन बिछाने वाले जहाजों का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा अभी भी सक्रिय है. IRGC के पास तेज रफ्तार नौकाएं, विस्फोटकों से लैस हमलावर जहाज और तटवर्ती मिसाइल बैटरियां मौजूद हैं, जिन्हें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बिछाया जा रहा है. 

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

ईरान की ओर से पहले ही इस बात की चेतावनी दी गई थी, अगर हमले नहीं रुके तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक भी नाव को यहां से पार नहीं होने देंगे. युद्ध के कारण अब ऐसा सच होता भी नजर आ रहा है, होर्मुज को अब 'डेथ वैली' भी कहा जाने लगा है. अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा लगातार ईरान को चेतावनी दी जा रही है कि अगर माइंस बिछाई हैं तो उन्हें तुरंत हटाना लें नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के माइन बिछाने वाले 16 जहाजों को नष्ट कर दिया है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर क्यों माइंस बिछा रहा ईरान

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि होर्मुज के पास 16 ईरानी माइन-लेइंग जहाजों को उड़ा दिया गया. इन दावों के साथ CENTCOM ने एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें जहाजों पर हमले होते नजर आ रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना के पास दुनिया के सबसे बेस्ट उपकरण है जो समुद्र में बिछी माइंस का पता लगा सकता है. तेल टैंकरों को अमेरिकी नौसेना द्वारा एस्कॉर्ट किए जाने के दावों को खारिज करते हुए अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अभी तक किसी भी जहाज को इस मार्ग से एस्कॉर्ट नहीं किया गया है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया भर में व्यापार का सबसे बड़ा रास्ता है. यहां से हर रोज लगभग 20 प्रतिशत कच्चा तेल और अन्य उत्पाद गुजरते हैं. हालांकि अभी ईधन की सप्लाई खतरे में है. इराक, कुवैत और सऊदी अरब जैसे देशों के लिए होर्मुज के अलावा कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है पूर्व रॉयल नेवी अधिकारी टॉम शार्प ने कहा कि माइंस से होर्मुज में गंभीर क्षति हो सकती है, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है.